एक्सप्लोरर

INDWvsAUSW: वनडे सीरीज़ के बाद T20 सीरीज़ के ओपनर में भी भारत की 6 विकेट से हार

वनडे सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टी-20 ट्राई सीरीज का आगाज भी निराशाजनक रहा है. उसे अपने पहले ही मैच में आस्ट्रेलिया से हार मिली है.

नई दिल्ली/मुंबई: वनडे सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टी-20 ट्राई सीरीज का आगाज भी निराशाजनक रहा है. उसे अपने पहले ही मैच में आस्ट्रेलिया से हार मिली है. ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर केवल 152 रन ही बनाए. इस लक्ष्य को आस्ट्रेलिया ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर हासिल कर लिया. भारतीय महिला टीम के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 67 रनों की पारी खेली. उनकी पारी और अनुजा पाटिल की ओर से दिए गए 35 रनों के योगदान के दम पर भारत 152 रनों का स्कोर बना सका. इसके अलावा, टीम की कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाई. मंधाना ने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और दो छक्के लगाए. पाटिल ने 21 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाया. आस्ट्रेलिया के लिए भारत की पारी को 152 रनों पर समेटने में एश्ले गार्डनर और एलिसे पैरी की भूमिका अहम रही. दोनों ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा, डेलिसा किमिंसे ने एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलिया को बेथ मूनी ने 45 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी. मूनी के अलावा, टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में एलिसे वैलानी (39) और मेग लानिंग (35) की भूमिका भी अहम रही. इस पारी में भारत की दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. पूनम यादव को एक सफलता मिली. इस सीरीज का दूसरा मैच आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा. भारतीय टीम 25 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
वेस्टइंडीज सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर 3 धुरंधर, दोबारा मौका मिलना मुश्किल
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह
अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट पर लगी मुहर! ये पूर्व खिलाड़ी लेगा जगह

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget