एक्सप्लोरर

क्रिकेटरों की परफॉर्मेंस पर उनकी पत्नी-गर्लफ़्रेंड भी होती हैं ट्रोल, खराब खेल के लिए ठहराया जाता है जिम्मेदार

खेल में खराब प्रदर्शन के बाद ट्रोल्स क्रिकेटरों के परिवार के अन्य सदस्यों को भी ट्रोल करना शुरू कर देते हैं. ऐसा ही कुछ भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुआ था जब आईपीएल 2020 में उनके खराब प्रदर्शन पर उनकी बेटी जीवा को धमकी दी गई थी.

भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून देखने देखने लायक होता हैं. अच्छा प्रदर्शन करने पर जहां ये फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को सर आंखों पर बैठा लेते हैं वहीं किसी मैच में खराब परफॉर्म करने पर उनका जीना मुश्किल कर देते हैं. यहां तक कि ये इन खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ़्रेंड को भी खराब प्रदर्शन के लिए ट्रोल करते हैं. हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनके पति के खराब खेल के लिए कई बार उनको दोषी ठहराया जा चुका है.

बता दें कि, पटौदी और शर्मिला टैगोर की शादी साल 1968 में हुई थी. शर्मिला टैगोर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, “ऐसा होता था कि उनसे (पटौदी) खेल के मैदान में कभी गलती हो जाती थी और लोग मुझे दोषी ठहराने लगते थे. ये लोग कई तरह तरह की प्रतिक्रिया देते थे. कोई कहता था कि मैं उन्हें डिस्ट्रैक्ट कर रही हूं तो कभी-कभी धमकियां भी मिलती थी. मैं स्टेडियम जाती थी और पब्लिक के बीच बैठकर मैच देखती थी. यहां तक कि, एक बार मेरे पिता ने भी मुझे इसको लेकर दोषी ठहराया था.”

कोहली के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का होती हैं ट्रोल 

जब भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन खराब होता हैं तो इसके लिए फैंस उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को ट्रोल करने लगते हैं. 2014 में इंग्लैंड दौरे पर तो विराट कोहली के खराब परफॉर्मेंस के बाद अनुष्का को इतना ज्यादा ट्रोल किया गया कि विराट खुद उनके बचाव में उतर आए थे. पिछले साल आईपीएल के दौरान महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अनुष्का और विराट को लेकर बयान दिया था, जिस से काफ़ी बवाल मच गया था.

ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री संगीत बिजलानी के साथ 1996 के वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था. बिजलानी उस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को डेट कर रही थी. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब भारत हार गया था, तब फैन्स ने इस हार के लिए संगीता बिजलानी को जिम्मेदार ठहराया था.

यह भी पढ़ें 

नुसरत भरुचा के घरवालों को नहीं है उनकी इस बात पर भरोसा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

फैमिली के कोरोना पॉजिटीव होने के बाद नील ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- बहुत मुश्किल वक्त हैं, प्लीज इसे हल्के में ना लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MBL के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
सूर्यकुमार यादव ने दिखाईं अपनी बेसबॉल स्किल्स, MBL के दिग्गजों के साथ मुंबई में मचाई धूम
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
इन 3 खिलाड़ियों के फैन हुए कोच गंभीर, NZ पर जीत के बाद किया तीन शब्दों वाला स्पेशल पोस्ट
इन 3 खिलाड़ियों के फैन हुए कोच गंभीर, NZ पर जीत के बाद किया तीन शब्दों वाला स्पेशल पोस्ट`

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Maruti ला रही पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेगी 500KM की रेंज
Embed widget