एक्सप्लोरर

डायमंड लीग में 90 मीटर से दूर भाला फेंकने पर भी नीरज चोपड़ा को क्यों नहीं मिला कोई मेडल? जानें यहां

Neeraj Chopra Javelin Throw: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर से भी ज्यादा दूर भला फेंका. इसके बावजूद

Neeraj Chopra 90m: शुक्रवार, 16 मई को नीरज चोपड़ा इतिहास में ऐसे पहले जेवलिन थ्रो एथलीट बने, जिन्होंने 90 मीटर का आंकड़ा पार किया हो. उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2025 (Doha Diamong League 2025) में 90.23 मीटर दूर भाला फेंककर इतिहास रचा था, जो नीरज चोपड़ा के करियर का बेस्ट थ्रो (Neeraj Chopra Longest Throw) भी है. इसके बावजूद यह भारतीय एथलीट कोई मेडल क्यों नहीं जीत पाया? इसका जवाब आपको यहां मिलेगा.

नीरज चोपड़ा ने अपने पहले थ्रो में ही 88.44 मीटर दूर भाला फेंकते हुए लीड हासिल कर ली थी. उनका दूसरा थ्रो फाउल रहा, लेकिन तीसरे थ्रो में उन्होंने 90.23 मीटर की दूरी तय कर इतिहास रच डाला था. इस खास उपलब्धि पर अन्य एथलीटों ने भी उन्हें बधाई दी.

क्यों नहीं मिला मेडल?

डायमंड लीग में मेडल दिए जाने का कोई नियम नहीं है. इसके लिए आपको समझना होगा कि डायमंड लीग आखिर क्या है. डायमंड लीग में 14 अलग-अलग इवेंट करवाए जाते हैं, जहां 16 अलग-अलग खेलों में महिला और पुरुष एथलीट भाग लेते हैं. पहले तीन स्थानों पर रहने वाले एथलीटों को कोई मेडल नहीं मिलता है बल्कि उन्हें पॉइंट्स दिए जाते हैं.

90 मीटर के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा

इवेंट के आखिरी क्षणों तक नीरज चोपड़ा पहले स्थान पर चल रहे थे, लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर कुछ और ही ठान कर आए थे. जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर दूर भला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि नीरज को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. तीसरे स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स रहे, जिन्होंने 85.64 मीटर दूर भाला फेंका था.

बता दें कि पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल विजेता रहे पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इस इवेंट में भाग नहीं लिया था. वो एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों में जुटे हैं. नीरज चोपड़ा की बात करें तो वो जल्द ही 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' टूर्नामेंट में भाग लेने वाले थे, लेकिन इस इवेंट को भारत-पाक तनाव के कारण आगे स्थगित कर दिया गया था. इससे पहले नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर का था, यह दूरी उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में हासिल की थी. इसके अलावा उन्होंने 2024 लुसाने डायमंड लीग में 89.49 मीटर दूर भाला फेंका था.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने दिया सचिन तेंदुलकर को अनोखा सम्मान, 'मास्टर ब्लास्टर' जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे; जानें क्या कुछ कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NZ vs SA Head To Head: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड T20I में किसने मारी बाजी, सेमीफाइनल से पहले जानिए दोनो के हेड-टू-हेड आंकड़े 
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड T20I में किसने मारी बाजी, सेमीफाइनल से पहले जानिए दोनो के हेड-टू-हेड आंकड़े 
IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े के मैदान पर भारत या इंग्लैंड किसका पलड़ा है भारी,  रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर
IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े के मैदान पर भारत या इंग्लैंड किसका पलड़ा है भारी,  रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर
IPL 2026 में चिन्नास्वामी के मैदान पर कोहली की वापसी तय, लेकिन RCB ने लिया ये बड़ा फैसला
IPL 2026 में चिन्नास्वामी के मैदान पर कोहली की वापसी तय, लेकिन RCB ने लिया ये बड़ा फैसला
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget