एक्सप्लोरर

हम आर्चर को मैदान पर इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी के रूप में ही देखेंगे: होल्डर

होल्डर ने कहा कि, आप जानते हैं कि हम मैदान के बाहर बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन जब मैदान के अंदर प्रवेश करते हैं तो आप उन्हें दूसरे इंग्लिश खिलाड़ियों की तरह ही देखते हैं. मुझे विश्वास है कि वह भी हमारे खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं.

इंग्लैंड और वेस्टइंइीज के बीच 8 जुलाई से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत होने वाली है. ऐसे में वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि वो इंग्लैंड के गेंदबाज जोफरा आर्चर को किसी इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी के रूप में ही देखेंगे. लॉकडाउन के दौरान ये दो देशों के बीच पहली टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका आयोजन बिना दर्शकों के किया जाएगा.

होल्डर ने साथ ही कहा कि वे मैदान के बाहर दोस्त हैं, लेकिन जब सीरीज शुरू होगी तो यह कोई मायने नहीं रखती है. होल्डर ने गुड मॉर्निंग ब्रिटेन शो में कहा, " आर्चर अब इंग्लैंड के हैं. मुझे लगता है कि केमार रोच ने कल ही अपने एक साक्षात्कार में इस बारे में यही चीजें कही थीं."

उन्होंने कहा, " आप जानते हैं कि हम मैदान के बाहर बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन जब मैदान के अंदर प्रवेश करते हैं तो आप उन्हें दूसरे इंग्लिश खिलाड़ियों की तरह ही देखते हैं. मुझे विश्वास है कि वह भी हमारे खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं."

इससे पहले, वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच ने कहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान मेजबान टीम के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर से कोई दोस्ती नहीं होगी.

डेली मेल ने रोच के हवाले से कहा था, "जोफरा आर्चर ने अपना फैसला कर लिया है और मुझे लगता है कि उन्होंने अपने करियर में अब तक शानदार काम किया है, लेकिन जाहिर है कि इस सीरीज में दोस्ती नहीं है."उन्होंने कहा था, " यहां जीतना और कड़ी क्रिकेट खेलना है. मुझे लगता है कि हम उसका मुकाबला करने के लिए एक शानदार योजना तैयार करेंगे. मैं उस लड़ाई और बाकी टीम के लिए तत्पर हूं, मुझे यकीन है कि हम वही कर रहे हैं."

रोच ने कहा था, " मैंने उन्हें बारबाडोस में युवास्तर से ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते देखा है और मेरा हमेशा से ही मानना रहा है कि वह काफी प्रतिभाशाली हैं. यहां आकर उन्होंने दिखा दिया है कि वह क्या कर सकते हैं. उनके करियर के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं."

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आठ जुलाई से शुरू होगी. पहला मैच हेम्पशायर के एजेस बाउल पर खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मैच ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget