एक्सप्लोरर

अच्छी सैलरी पाने वाले खिलाड़ियों की पहली पसंद IPL नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया होना चाहिए: इयान चैपल

सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रोबटर्स ने कहा है कि टी-20 विश्व कप का आयोजन काफी मुश्किल लग रहा है. उन्होंने कहा है कि इस पर आईसीसी को फैसला लेना है. ऐसे में चैपल ने कहा कि, अगर बीसीसीआई को आईपीएल के लिए विश्व कप वाली विंडो चाहिए तो वह हासिल कर लेगी.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ईयान चैपल का मानना है कि खिलाड़ी अपने देश के प्रति दायित्व महसूस करते हैं और अगर ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सीजन का समय आईपीएल के सीजन के समय के साथ टकराया तो वह आईपीएल छोड़ देंगे. चैपल का बयान हमवतन पैट कमिंस के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने आईपीएल के 13वें सीजन में खेलने की इच्छा जाहिर की थी.

चैपल को लगता है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) इस समय खिलाड़ियों का आर्थिक तौर पर अच्छे से ख्याल रख रही है इसलिए उसके खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड छोड़कर आईपीएल में नहीं खेलेंगे. चैपल ने वल्र्ड वाइड स्पोटर्स से बात करते हुए कहा, "यह बयान उस इंसान के मुंह से आ रहा है जो कभी बोर्ड का फैन नहीं रहा, लेकिन शीर्ष खिलाड़ियों का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा इस समय अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है. इसलिए मुझे लगता है कि यहां दायित्व की बात आ जाएगी."

उन्होंने कहा, "यह एक मौका भी है जहां हम बता सकते हैं कि विश्व क्रिकेट भारत के कारण पीछे हटने नहीं हटने वाला है."

अगर किसी खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा पैसा नहीं मिल रहा होता और उसका अधिकतर पैसा आईपीएल से आ रहा होता तो मैं इस बात को मान लेता. इस मामले में अगर मैं सीए के बोर्ड का सदस्य होता तो मुझे उससे हमदर्दी होती. पूर्व कप्तान ने कहा, "लेकिन शीर्ष खिलाड़ियों को अच्छा खासा पैसा दिया जा रहा है इसलिए यह तर्क तो विफल है. दायित्व ऑस्ट्रेलिया होनी चाहिए."

कोरोनावायरस के कारण सारी क्रिकेट गतिविधियां बंद हैं. बीसीसीआई ने आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है और अब वो अक्टूबर-नवंबर की विंडो पर आईपीएल के लिए ध्यान दे रही है, लेकिन इस समय ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप खेला जाना है." सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रोबटर्स ने कहा है कि टी-20 विश्व कप का आयोजन काफी मुश्किल लग रहा है. उन्होंने कहा है कि इस पर आईसीसी को फैसला लेना है. चैपल ने कहा कि इस साल इतने बड़े स्तर का टूर्नामेंट आयोजित करने का सवाल नहीं उठता इसलिए उनका कहना है कि अगर बीसीसीआई को आईपीएल के लिए विश्व कप वाली विंडो चाहिए तो वह हासिल कर लेगी.

उन्होंने कहा, "पहली चीज आप यह जानते हो कि बीसीसीआई जीतेगी. अगर वो अक्टूबर में खेलना चाहते हैं तो खेल लेंगे. इस समय मुझे लगता है कि टी-20 विश्व कप होने की संभावना काफी कम है.

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "विश्व कप में काफी सारे देश होंगे इसलिए व्यवस्थात्मक तरीके से इसकी संभावना काफी मुश्किल है, लेकिन यह एक क्रिकेटर की बात है मेडिकल संबंधी इंसान की नहीं, या उस इंसान की नहीं जिसे टूर्नामेंट कराने का अनुभव हो." चैपल ने कहा, "लेकिन मेरे लिए 16 टीमें चिंता का विषय हैं और अगर बीसीसीआई आईपीएल के लिए जगह चाहती है तो उसे शायद मिल जाएगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत का 5वां विकेट गिरा
LIVE: देवदत्त पडिक्कल की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत का 5वां विकेट गिरा
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय
देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, 150 रन बनाने वाले बने तीसरे भारतीय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget