एक्सप्लोरर

शोएब अख्तर के बयान पर कपिल का जवाब, कहा- भारत को पैसे की जरूरत नहीं, आपके फायदे के लिए क्रिकेट नहीं होगा

शोएब अख्तर ने भारत- पाक के बीच वनडे सीरीज की बात कही है जिसपर कपिल देव ने कहा है कि ये मुमकिन ही नहीं है. और हमारे पास उतने पैसे हैं जिससे हम देश संभाल सके. अभी हालात ठीक नहीं है. ऐसे में सीरीज होना नामुमकिन है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच में वनडे सीरीज होनी चाहिए और उस सीरीज से जो पैसे आए उसे दोनों देशों के बीच कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिए बांट देना चाहिए. ऐसे में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपना बयान दिया है. कपिल ने कहा है कि दोनों देशों के बीच कोई भी सीरीज की जरूरत नहीं और भारत के पास उतने पैसे हैं जिससे इस बिमारी से देश लड़ सके.

कपिल ने कहा कि दोनों देशों के बीच फिलहाल क्रिकेट होना बेहद मुश्किल है क्योंकि ये हालात बेहद नाजुक हैं और कोरोना के चलते पहले ही सभी देशों में लॉकडाउन है. बता दें कि शोएब ने ये भी कहा था कि अगर भारत, पाकिस्तान को 10,000 वेंटिलेर्स की मदद कर देता है तो ये मदद पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा.

कपिल ने कहा, ‘‘उनकी अपनी राय है लेकिन हमें धन जुटाने की जरूरत नहीं है. हमारे पास काफी है. हमारे लिये इस समय एक चीज अहम है कि हमारा प्रशासन मिलकर इस संकट से कैसे निपटता है. मैं टीवी पर राजनेताओं के काफी आरोप प्रत्यारोप देख रहा हूं और यह भी रूकना चाहिए. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वैसे भी बीसीसीआई ने इस महामारी के लिये काफी बड़ी राशि (51 करोड़ रूपये) दान दी है और अगर जरूरत पड़ती है तो वह इससे भी ज्यादा दान दे सकता है, उसे इस तरह धन जुटाने की जरूरत नहीं है. ’’

विश्व कप विजेता टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘हालात के इतनी जल्दी सामान्य होने की संभावना नहीं है और क्रिकेट मैच आयोजित करने का मतलब है कि अपने क्रिकेटरों को जोखिम में डालना जिसकी हमें जरूरत नहीं है. ’’ कपिल ने कहा कि कम से कम अगले छह महीनों तक क्रिकेट मायने नहीं रखता. उन्होंने कहा, ‘‘यह जोखिम लेने के लायक नहीं है. और आप इन तीन मैचों से कितनी राशि जुटा सकते हो. मेरे विचार से आप अगले पांच से छह महीनों तक क्रिकेट के बारे में सोच भी नहीं सकते. ’’

उन्होंने कहा कि इस समय ध्यान सिर्फ जिंदगियां बचाने पर और गरीबों की देखभाल करने का होना चाहिए जिन्हें लॉकडाउन में काफी मुश्किल हो रही है. कपिल ने कहा, ‘‘ जब चीजें सामान्य हो जायेंगी तो क्रिकेट शुरू हो जायेगा. खेल देश से बड़ा नहीं हो सकता. इस समय गरीबों की देखभाल की जरूरत है, उनके साथ इस लड़ाई में जो लोग लगे हैं जैसे अस्पताल के कर्मचारी, पुलिस और अन्य लोग. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget