एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की ट्रेनिंग देख मुझे खुद पर शर्म आती है: तमिम इकबाल

31 वर्षीय तमीम ने साथ ही कहा कि जब उन्होंने कोहली को मैदान पर अभ्यास करते हुए देखा था तो खुद पर उनको शर्म आने लगी थी. मुझे लगता है कि भारत हमारा पड़ोसी देश है. ऐसे में हमारे खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस से प्रभावित होकर खुद पर ध्यान देना शुरू किया है.

पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया में काफी बदलाव देखने को मिला है. पूरी टीम का प्रदर्शन अब टॉप पर है और कारण है टीम के खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल. अगर टीम में आज सभी खिलाड़ी फिट और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं तो इसके पीछे का श्रेय टीम के कप्तान विराट कोहली को जाता है जो दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं. विराट की फिटनेस के दीवाने अब पड़ोसी देश बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल भी हो गए हैं. तमीम का मानना है कि विराट ने न सिर्फ टीम इंडिया और फैंस पर अपनी फिटनेस का प्रभाव छोड़ा है बल्कि अब ये दूसरे देश भी पहुंच चुका है खासकर बांग्लादेश.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को अक्सर अपनी फिटनेस के प्रति अपने साथियों की सोच में बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है. तमीम ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर के साथ ईएसपीएनक्रिकइंफो के पॉडकास्ट में कहा, " यह अवश्य कहना चाहिए. मैं इसलिए ऐसा नहीं कह रहा हूं क्योंकि मैं एक भारतीय क्रिकेटर से बात कर रहा हूं, जोकि एक पूर्व क्रिकेर हैं. मुझे लगता है कि भारत हमारा पड़ोसी देश है. ऐसे में हमारे खिलाड़ियों ने भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस से प्रभावित होकर खुद पर ध्यान देना शुरू किया है."

31 वर्षीय तमीम ने साथ ही कहा कि जब उन्होंने कोहली को मैदान पर अभ्यास करते हुए देखा था तो खुद पर उनको शर्म आने लगी थी.

उन्होंने कहा, " मुझे इसे बताने में कोई शर्म महसूस नहीं हो रही है कि मैंने जब दो-तीन साल पहले कोहली को जिम में और मैदान पर ट्रेनिंग करते देखा था तो मुझे खुद पर शर्म आने लगी थी कि मेरी उम्र का खिलाड़ी कितनी मुश्किल ट्रेनिंग कर रहा है."

बांग्लादेशी बल्लेबाज ने कहा, " विराट की सफलता का राज भी शायद उनकी फिटनेस है. वो जितनी ट्रेनिंग करते हैं मैं उसकी आधी भी नहीं करता. मैं अगर उनका 50 या 60 फीसदी भी कर लूं तो काफी बेहतर हो जाऊंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, रद्द की भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की मान्यता
खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, रद्द की भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की मान्यता
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget