एक्सप्लोरर

साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल के अलावा विराट कोहली को पसंद है ये बेहतरीन मैच

विराट कोहली ने कहा कि साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के अलावा उन्हें साल 2016 का वो टी20 मैच भी काफी पसंद है जहां भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आज तक कई ऐतिहासिक मैच खेले हैं. ऐसे में भारतीय टीम ने यहां ज्यादातर रोमांचक मुकाबले अपने नाम किए. विराट कोहली को रन चेस का मास्टर कहा जाता है और इस तरह उन्होंने टीम इंडिया को कई मैच भी जिताएं हैं. अगर भारतीय क्रिकेटर्स से ये पूछा जाए कि उनका सबसे पसंदीदा और यादगार मैच कौन सा है तो सभी साल 2011 वर्ल्ड कप फाइनल का ही नाम लेंगे. इस बीच कप्तान कोहली ने भी अपने दो सबसे पसंदीदा मैचों के बारे में बताया है.

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली 2011 विश्व कप फाइनल को काफी याद करते हैं और यह उनके पसंदीदा मैचों में से एक है. भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हरा 28 साल बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था.

इस मैच के अलावा विराट ने एक और मैच को अपना पसंदीदा मैच बताया और वो है टी-20 विश्व कप-2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया क्वार्टर फाइनल. मोहाली में खेले गए मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. कोहली ने इस मैच में नाबाद 82 रन बनाए थे और छह विकेट से भारत को जीत दिलाई थी.

कोहली ने स्टार स्पोटर्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर कहा, "2011 विश्व कप के फाइनल के अलावा, माहौल और अहम मैच की जहां तक बात है, 2016 टी-20 विश्व कप का क्वार्टर फाइनल मेरे पसंदीदा मैचों में से है." सेमीफाइनल में हालांकि भारत को वेस्टइंडीज से मात खानी पड़ी थी.

बता दें कि कोरोना के चलते दुनिया के सभी खेल टूर्नामेंट्स को रोक दिया गया है. इस बीच आईपीएल भी रद्द कर दिया गया है. यहां सभी क्रिकेटर्स अपने घरों में बंद है जहां कोई खिलाड़ी अभ्यास भी नहीं कर पा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर
ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज; सचिन तेंदुलकर नंबर-1; जानें विराट का नंबर
वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें पूरा शेड्यूल 
वर्ल्ड कप, एशेज, WTC फाइनल और बहुत कुछ... 2027 में क्रिकेट फैंस की बल्ले-बल्ले; देखें शेड्यूल 

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Embed widget