एक्सप्लोरर

IND vs WI: विराट कोहली के पास बेहतरीन मौका, दूसरे टेस्ट में जीत बना देगी सबसे सफल टेस्ट कैप्टन

IND vs WI: विराट कोहली ने पिछले मैच में गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कप्तान के तौर पर विदेश में 12वीं टेस्ट जीत हासिल की.

किंग्सटन (जमैका): टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इतिहास रचने का मौका है. विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल भारतीय कप्तान बनने से अब बस एक जीत दूर हैं. कोहली अगर शुक्रवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने में सफल होते हैं तो वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (27 टेस्ट मैच) के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. इसके साथ ही कोहली सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे.

कोहली ने पहला टेस्ट मैच 318 रनों से जीतने के बाद बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी. धोनी और कोहली बतौर भारतीय कप्तान अब तक 27-27 टेस्ट मैच जीत चुके हैं. धोनी का बतौर कप्तान जीत प्रतिशत 45 प्रतिशत रहा है. इसमें उनकी कप्तानी में भारत ने 27 मैच जीते हैं, 18 हारे हैं और 15 ड्रॉ रहे हैं. दूसरी तरफ कोहली का जीत का प्रतिशत 55.3 का रहा है. कोहली की कप्तानी में भारत ने अब तक 47 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 27 जीते हैं, 10 हारे हैं और इतने ही ड्रॉ रहे हैं.

तोड़ चुके हैं गांगुली का रिकॉर्ड

भारतीय रन मशीन कोहली पहले ही विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच में मिली जीत, घर के बाहर बतौर कप्तान कोहली की 12वीं जीत थी जबकि गांगुली ने घर के बाहर बतौर कप्तान 11 मैचों में जीत दर्ज की थी. गांगुली ने जहां 28 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी वहीं कोहली ने 26 मैचों में कारनामा किया है.

धोनी के 2014 में टेस्ट से संन्यास लेने के बाद कोहली को टेस्ट टीम की कप्तानी मिली थी. कोहली की कप्तानी में भारत ने पिछले साल आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज 3-1 से जीती थी.

कश्मीरः गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी पर कसा तंज, कहा- खुद को शर्मिंदा करने का तरीका ढूंढ रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget