एक्सप्लोरर

विराट कोहली एक अलग ही लेवल पर हैं लेकिन मैं रोहित की बल्लेबाजी देखना पसंद करूंगा: कैफ

मोहम्मद कैफ ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं रोहित की बल्लेबाजी देखना पसंद करूंगा. दोनों के सामने काफी लंबे करियर पड़े हैं और दोनों शानदार बल्लेबाज हैं. विराट कोहली अलग स्तर के खिलाड़ी हैं.

अगर मोहम्मद कैफ को विकल्प दिया जाता है, तो वह रोहित शर्मा को सफेद गेंद वाले क्रिकेट में विराट कोहली के ऊपर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहेंगे. यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद कैफ ने ये सभी बातें कहीं. कैफ ने कहा कि विराट कोहली हर फॉर्मेट में एक अलग ही लेवल पर हैं.

कैफ ने हालांकि भारतीय कप्तान की तारीफ की और कहा कि कोहली तीनों प्रारूपों में अलग स्तर पर पहुंच चुके हैं. कैफ ने स्पॉटस्क्रीन यूट्यूब पेज पर कहा, "अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं रोहित की बल्लेबाजी देखना पसंद करूंगा. दोनों के सामने काफी लंबे करियर पड़े हैं और दोनों शानदार बल्लेबाज हैं. विराट कोहली अलग स्तर के खिलाड़ी हैं. टेस्ट में उनके रिकार्ड शानदार है. वह वनडे और टी-20 में भी शानदार खेल रहे हैं. लेकिन अगर मेरे पास विकल्प है तो रोहित शर्मा को सफेद गेंद से बल्लेबाजी करते देखना पसंद करूंगा."

उन्होंने कहा, "उनकी बल्लेबाजी में सुंदरता है. उनके पास क्रिज पर हमेशा समय रहता था. वह कभी भी जल्दी में नहीं रहते. वह बड़ी आसानी से बल्लेबाजी करते हैं. जब गेंद को टाइम करते हैं तो गेंद काफी तेजी से जाती है. कई बल्लेबाज हैं जो काफी बड़े शॉट्स लगाते हैं लेकिन रोहित को देखते हुए आपको एहसास नहीं होगा कि उन्होंने शॉट मारने की कोशिश की है.

कैफ ने 2004 में चटगांव में खेले गए महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू मैचों को याद किया. धोनी के डेब्यू मैच में कैफ दूसरे छोर पर थे और धोनी बिना रन बनाए आउट हो गए थे. कैफ ने कहा कि धोनी की सफलता में उनका भी थोड़ा बहुत हाथ है, क्योंकि उन्हीं के कारण कप्तान सौरभ गांगुली ने 2005 में विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी को नंबर-3 पर भेजा. धोनी ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी 148 रनों की पारी खेली थी और यहां से धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

कैफ ने हंसते हुए कहा, "धोनी पहले मैच में रन आउट हो गए थे और वह अच्छा स्कोर भी नहीं कर पाए थे. नंबर-6 और 7 पर आपको ज्यादा मौके नहीं मिलते. इसलिए गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापत्तनम में उन्हें ऊपर भेजा. इसलिए उनके आगे आने में मेरा भी हाथ है."

धोनी की सफेद दाढ़ी को देख चौंक गए फैंस, कहा- हमारा शेर कभी बूढ़ा नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम
'फ्री' में देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज, जानें करना होगा क्या काम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget