एक्सप्लोरर

'विराट कोहली और इमरान खान एक जैसे, दोनों खुद एक मिसाल' - अब्दुल कादिर

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की चारों ओर तारीफें हो रही हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर कोहली हमेशा से ही शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की चारों ओर तारीफें हो रही हैं. एक खिलाड़ी के तौर पर तो कोहली हमेशा से ही शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं लेकिन एक कप्तान के रूप में भी उन्होंने बेमिसाल उपलब्धियां हासिल की हैं. कोहली की इन्हीं उपलब्धियों की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व लेग-स्पिनर अब्दुल कादिर ने की है. कादिर ने कोहली की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व खिलाड़ी इमरान खान से की है.

मंगलवार को एक टीवी शो को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कोहली की तारीफों के पुल बांध दिए. कादिर ने कहा, ''जब मैं विराट कोहली को एक बल्लेबाज और कप्तान के रूप में देखता हूं तो ये कह सकता हूं कि वो इमरान जैसे हैं. इमरान की तरह ही वो खुद से एक मिसाल पेश करते हैं और उसके बाद अपनी टीम से भी वैसा ही करने की उम्मीद करते हैं.''

कोहली की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ''मैं दोनों (विराट कोहली और इमरान खान) की तुलना नहीं करूंगा, लेकिन जब मैं कोहली की ओर देखता हूं तो उनके अंदर आगे बढ़कर नेतृत्व करने की योग्यता है. कोहली जिम्मेदारियां लेते हैं और उसे बखूबी निभाते हैं और दूसरे खिलाड़ियों पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए दबाव डालते हैं.''

कादिर ने कहा, ''मैं अगर इमरान की बात करूं तो उनके अंदर अपने खिलाड़ियों से अच्छा प्रदर्शन करवा लेने की क्षमता थी, मुझे नहीं लगता कि कोहली में अभी ये बात है. लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि वो मोर्चे से अगुवाई करते हैं.'' कादिर से पहले भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी कोहली की तुलना इमरान खान और वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स से की थी.

बता दें कि पाकिस्तान के लिए अब्दुल कादिर ने 67 टेस्ट और 104 वन-डे मैच खेले हैं, जिनमें से ज्यादातर उन्होंने इमरान खान की कप्तानी में खेला है. इमरान खान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप जीता था.

ये भी देखें: CBI Vs ममता में दो राह पर कांग्रेस,राहुल ने किया समर्थन, कांग्रेस सांसद ने खड़े किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget