एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: भारतीय टीम के पूर्व कोच ने कहा- विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों जैसे ही हैं

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने कहा है कि विराट कोहली शांत रहने में विश्वास नहीं रखते क्योंकि वह अपनी विपक्षी टीम पर हावी रहना चाहते हैं. सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड में अपने कॉलम में चैपल ने लिखा है कि कोहली ऐसे गैर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी जैसे हैं.

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने कहा है कि विराट कोहली शांत रहने में विश्वास नहीं रखते क्योंकि वह अपनी विपक्षी टीम पर हावी होना चाहते हैं. सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड में अपने कॉलम में चैपल ने लिखा है कि कोहली ऐसे गैर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी जैसे हैं.

चैपल ने लिखा, "विराट कोहली शांत नहीं रहते हैं. वह काफी आक्रामक हैं. वह विपक्षी टीम पर दबाव बनाना चाहते हैं. वह नए भारत का विचार लेकर आते हैं. एक मुख्य खिलाड़ी और विश्व क्रिकेट की एक महाशाक्ति के कप्तान के तौर पर वह खेल के प्रति जिम्मेदारी महसूस करते हैं."

2005 से 2007 तक भारतीय टीम के मुख्य कोच रह चुके चैपल ने कहा, "वह अपने निजी रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं, लेकिन उनका ध्यान इस पर नहीं रहता. उनके लिए भारत के लिए मैच जीतना काफी अहम है और यही उनका मुख्य उद्देश्य रहता है."

अपने आक्रामक स्वभाव के लिए मशहूर कोहली की दरियादिली की एक मिशाल तब देखने को मिली थी जब 2019 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को दर्शकों ने चिढ़ाया था और कोहली ने इसका विरोध किया था. इसी कारण उन्हें स्प्रिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार भी मिला था. चैपल ने लिखा, "एक बड़े पैमाने पर, वह अपने ओहदे से वाकिफ हैं. वह इस बात को जानते हैं कि वह दूसरों पर कैसा प्रभाव डाल सकते हैं. 2019 में विश्व कप में स्मिथ का मजाक बनाने वाले भारतीय प्रशंसकों को जो उन्होंने जवाब दिया था वो शानदार था."

चैपल ने कोहली की बल्लेबाजी तकनीक की भी तारीफ की है. चैपल ने लिखा, "वह भारी बल्लों से नहीं खेलते हैं. उन्होंने मुझसे कहा था. वह ताकत से ज्यादा टाइमिंग पर निर्भर रहते हैं." भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी चार मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर चैपल ने लिखा, "बिना किसी शक के दो सर्वश्रेष्ठ टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी. भारत ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया था लेकिन उस समय स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं थे. कोहली ऊर्जा से भरे हुए इंसान हैं और वह चाहेंगे कि उनकी टीम अपनी बादशाहत कायम रखें. उनके जाने से पहले मैं उनसे कुछ अलग करने की उम्मीद करता हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget