एक्सप्लोरर

India vs Australia: विराट कोहली छोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर-रिकी पोटिंग को पीछे, बना सकते हैं ये 4 बड़े रिकॉर्ड्स

विराट कुल शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग से आगे निकल सकते हैं. रिकी पोटिंग ने 560 मैचों में 71 शतक जड़े हैं और कोहली सिर्फ उनसे एक शतक दूर है. अगर इस सीरीज में कोहली दो और शतक लगाते हैं तो वह पोटिंग को पीछे छोड़ देंगे.

आधुनिक दौर के क्रिकेट में महान बल्लेबाजों की सूची शामिल हो चुके विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई रिकॉर्ड्स बना सकते हैं. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय टीम के कप्तान कोहली वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा होंगे लेकिन टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलकर स्वदेश वापस लौट जाएंगे.

12 हजारी बनेंगे विराट कोहली

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ने का प्रबल दावेदार माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के पास सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने का मौका है. विराट ने अब तक 248 वनडे मैचों में 11867 रन बनाए हैं और 133 रन बनाते ही वह सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर ने 309वें मैच 12 हजार रनों का शिखर छुआ था. वनडे क्रिकेट में सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18, 426), कुमार संगकारा (14,234), रिकी पोटिंग (13,704), सनथ जयसूर्या (13,430) और माहेला जयवर्धने (12,650) ही कोहली से आगे हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 हजार रन पूरे करने का मौका

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में  विराट कोहली ने अब तक 416 मैचों में 70 शतकों की बदौलत 21,901 रन बनाए हैं. वह 22 हजार रन पूरा करने से सिर्फ 99 रन दूर है. सचिन तेंदुलकर (34,357), कुमार संगकारा (28,016), रिकी पोटिंग (27,483), माहेला जयवर्धने (25,957), जैक कैलिस (25,534), राहुल द्रविड़(24,208) और ब्रायन लारा (22,358) ही कोहली से आगे हैं.

पोटिंग से निकलेंगे आगे

विराट कुल शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग से आगे निकल सकते हैं. रिकी पोटिंग ने 560 मैचों में 71 शतक जड़े हैं और कोहली सिर्फ उनसे एक शतक दूर है. अगर इस सीरीज में कोहली दो और शतक लगाते हैं तो वह पोटिंग को पीछे छोड़ देंगे. इन दोनों ज्यादा शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने जड़ा है. सचिन तेंदुलकर ने 664 मैचों में 100 शतक लगाया है.

250 वनडे मैच खेलने वाले बनेंगे आठवें खिलाड़ी

32 साल के विराट कोहली ने अपना पहला वनडे मैच अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. अब तक वह 248 वनडे मैच खेल चुके हैं. इस सीरीज का दूसरा मैच खेलते ही वनडे में 250 मैच भी पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वह आठवें भारतीय खिलाड़ी होंगे. सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, युवराज सिंह और अनिल कुंबले ने 250 या उससे अधिक वनडे खेले हैं.

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन को मिली सुरक्षा, काली पूजा में शामिल होने पर मिली जान से मारने की धमकी

UEFA Nations League: जर्मनी की 89 साल की सबसे बड़ी हार, स्पेन ने 6-0 के बड़े अंतर से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री
BCCI ने अचानक किया टीम इंडिया में बदलाव, तीसरे ODI से पहले स्टार ऑलराउंडर की एंट्री

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget