एक्सप्लोरर

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाले पहले एशियाई सेलिब्रिटी बने

इस क्रिकेटर को फेसबुक पर लगभग 36.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जबकि 37.3 मिलियन लोग ट्विटर पर भारतीय कप्तान को फॉलो करते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आधुनिक युग के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक माना जाता है. कोहली की लोकप्रियता की कोई सीमा नहीं जहां एक बार फिर से सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनके फैंस के जरिए इसकी पुष्टि की गई है. खेल के प्रति अपनी आक्रामकता और जुनून के लिए जाने जाने वाले, दिल्ली के इस क्रिकेटर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है. कोहली ने फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर 75.5 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है.

इस क्रिकेटर को फेसबुक पर लगभग 36.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जबकि 37.3 मिलियन लोग ट्विटर पर भारतीय कप्तान को फॉलो करते हैं. इसका मतलब है कि अगर तीनों प्रमुख सोशल नेटवर्किंग साइटों को ध्यान में रखा जाए तो विराट के फॉलोअर्स की संख्या लगभग 150 मिलियन की है.

इंस्टाग्राम पर 75.5 मिलियन फॉलोअर्स के अविश्वसनीय अंक तक पहुंचने के साथ, विराट ने ऐप पर 75 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले पहले एशियाई सेलिब्रिटी के रूप में अपना नाम दर्ज किया है. बल्लेबाज एशिया का एकमात्र सेलिब्रिटी है जो साइट पर टॉप 40 सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले लोगों में शामिल है. उन्होंने हाल ही में प्रसिद्ध संगीतकार कार्डी बी को पीछे छोड़कर 29वां पायदान हासिल कर लिया है.

भारतीय कप्तान इंस्टाग्राम पर दुनिया के चौथे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले एथलीट हैं. वह रोनाल्डो, मेसी और नेमार जूनियर से पीछे हैं. फोटो शेयरिंग साइट पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके 238 मिलियन फॉलोअर्स हैं. संगीतकार और अभिनेत्री एरियाना ग्रांडे 199 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं और उनके बाद हॉलीवुड स्टार ड्वेन ’द रॉक’ जॉनसन 194 मिलियन के साथ हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget