एक्सप्लोरर

कप्तान कोहली बोले- कुछ प्रयोग करने की है इजाजत, 4 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना सफल नहीं रहा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मंगलवार को भारतीय टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के 256 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ही इस लक्ष्य को पा लिया.

मुंबई: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में मंगलवार को भारतीय टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के 256 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना कोई विकेट खोए इस लक्ष्य को 37.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के दोनों ही सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने शतकीय पारी खेली. डेविड वॉर्नर ने जहां 112 गेंदों में 128 रनों की धुआंधार पारी खेली वहीं कप्तान एरोन फिंच ने 114 गेंदों में 110 रनों की पारी खेली.

इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और शिखर धवन और केएल राहुल को छोड़कर सभी सस्ते में आउट हो गए. कप्तान विराट कोहली भी कल के मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और सिर्फ 16 रनों पर आउट हो गए. मैच के बाद उन्होंने कहा कि चार नंबर पर बल्लेबाजी करने का उनका फैसला टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. हालांकि, कोहली ने कहा कि उन्हें कुछ प्रयोग करने की आजादी है.

बता दें कि विराट कोहली जो अमूमन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं ने मंगलवार के मैच में खुच को चार नंबर पर उतारा था. कल के मैच में कोहली की जगह केएल राहुल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. उन्होंने 61 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली लेकिन इसे एक बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए.

तीन मैचों की वनडे सीरीज में अब ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त ले ली है. सीरीज का दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा जबकि तीसरा और आखिरी मैच 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Ind Vs Aus: टीम इंडिया की 10 विकेट से हार, वानखेड़े में बने ये बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget