एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट के खिलाफ हुए महावीर फोगाट, भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्रवाई का किया समर्थन

विनेश फोगाटा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. विनेश फोगाट के बचपन के कोच और ताऊ महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्रवाई का समर्थन किया है.

टोक्यो ओलंपिक के बाद भारत की नंबर वन महिला रेसलर विनेश फोगाट पर भारतीय कुश्ती महासंघ ने कार्रवाई की है. भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता दिखाने के आरोप लगाए हैं और उन्हें निलबिंत कर दिया है. विनेश फोगाट के बचपन के कोच और ताऊ महावीर फोगाट ने विनेश फोगाट पर हुई भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्रवाई का समर्थन किया है. 

महावीर फोगाट ने कहा कि खेलों में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ''विनेश ने खेल के दौरान दूसरी कंपनी की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे महासंघ ने अनुशासनहीनता माना है. यदि यह अनुशासनहीनता है तो उसका विनेश को सबक मिलना चाहिए. अब विनेश भी अपना पक्ष रखेगी.''

विनेश फोगाट को नोटिस का जवाब देने के लिए 16 अगस्त तक का समय मिला है. इसमें अनुशासनहीनता के तीन आरोप लगाए गए हैं. जवाब नहीं देने तक वह किसी राष्ट्रीय या अन्य घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और डब्ल्यूएफआई अंतिम फैसला करेगा.

भाई को है विनेश की वापसी की उम्मीद

महावीर फोगाट ने कहा, ''खेलों में कोई भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करता है. मैंने भी अपने बच्चों को खेलों के दौरान अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी है.''

महावीर फोगाट ने इसके साथ ही बताया कि टोक्यो ओलंपिक में दूसरे मुकाबले के दौरान विनेश का बीपी नीचे चला गया था जिसके कारण वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पायी.

विनेश के भाई हरविंदर ने कहा कि विनेश को निलंबित किये जाने की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा, ''मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है. मेरी विनेश से भी बात नहीं हुई है यदि महासंघ ने विनेश को नोटिस दिया है तो उसका जवाब देगी और विनेश भविष्य में अपना श्रेष्ठ खेल दिखाकर देश के लिए पदक जीतेगी.''

IND Vs ENG: लॉर्ड्स के मैदान पर विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद खराब, बढ़ती जा रही है टीम इंडिया की परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget