एक्सप्लोरर

गोल्डन गर्ल विनेश फोगाट साथी खिलाड़ी से नजदीकी की खबरों से दुखी, किया भावुक ट्वीट

विनेश और नीरज दोनों ने ही इन खबरों पर निराशा जाहिर करते हुए कहा है कि यह गलत बातें फैलाने नहीं, बल्कि गर्व करने का मौका है.

इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में महिला रेसलिंग में विनेश फोगाट ने देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में विनेश की एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे नीरज चोपड़ा के साथ नजदीकियां बढ़ने की खबरें आईं, जिस पर दोनों खिलाड़ियों ने दुख जाहिर किया है. विनेश और नीरज दोनों ने ही इन खबरों पर निराशा जाहिर करते हुए कहा है कि यह गलत बातें फैलाने नहीं, बल्कि गर्व करने का मौका है.

विनेश ने नीरज के साथ नजदीकियों की खबर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ''यह देखकर बहुत दुख हो रहा है कि एक सामान्य सी बात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. एक खिलाड़ी देश के लिए मेडल हासिल करने की कोशिश कर रहा है. मैं, नीरज या कोई भी दूसरा खिलाड़ी एक-दूसरे का समर्थन ही करेगा और गर्व करने का मौका देगा. इसके अलावा और कुछ नहीं है. शुक्रिया.''

नीरज चोपड़ा ने भी ट्वीट के जरिए इस बात का जवाब दिया है. उन्होंने लिखा, ''साथी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और उनके गर्व के पल में वहीं पे खड़े होकर उनको प्रोत्साहित करना ये हमारे लिए महत्वपूर्ण है. हर सच्चा खिलाड़ी यही करेगा. हमारा सौभाग्य है अपने देश के लिए मेडल आते देखना.''

बता दें कि विनेश फोगाट ने इससे पहले इस साल अप्रैल में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. एशियन गेम्स में अपने शानदारर प्रदर्शन को दोहराते हुए विनेश ने एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और वह ऐसा करना वाली भारत की पहली महिला रेसलर बनीं. कॉमनवेल्थ खेलों में नीरज चोपड़ा भी गोल्ड मेडल जीतकर भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी बने. एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में नीरज चोपड़ा को भारतीय दल की अगुवाई करने का मौका भी मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
भारतीय खेल जगत में पसरा मातम, 3 बार के गोल्ड मेडलिस्ट दिग्गज खिलाड़ी ने किया सुसाइड
भारतीय खेल जगत में पसरा मातम, दिग्गज खिलाड़ी ने किया सुसाइड
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget