एक्सप्लोरर

Watch: आंध्र के इस बल्लेबाज ने दिलाई युवराज सिंह की याद, 1 ओवर में जड़ दिए 6 छक्के

VamShhi Krrishna: सीके नायडू ट्रॉफी में आंध्र के सलामी बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने इतिहास रचते हुए 1 ओवर में 6 छक्क लगा दिए.

VamShhi Krrishna 6 Sixes in an Over: आंध्र के सलामी बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने बुधवार को बल्ले से तबाही मचाते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. वामशी ने कडप्पा में रेलवे के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी में मैच के दौरान कमाल करते हुए एक ओवर में 6 छक्के जड़ दिए. वामशी के इस 6 छक्के ने फैंस को भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की याद दिला दी. वह यह कमाल करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.

1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बने चौथे बल्लेबाज
वामशी कृष्णा से पहले भारत में रवि शास्त्री (1985), युवराज सिंह (2007) और ऋतुराज गायकवाड़ (2022) ने 6 गेंदों पर 6 छक्के अपने करियर में लगाए हैं. रेलवे के खिलाफ बल्ले से धमाका करते हुए वामशी ने दमनदीप सिंह की गेंदबाजी पर यह खास इतिहास रचा. रेलवे के गेंदबाज दमनदीप के लिए वामशी कृष्णा के बल्ले से निकला हर शॉट किसी बुरे सपने की तरह रहा. वामशी ने अपने सारे शॉट्स ऑन साइड पर लगाए. इस मैच में वामशी ने बल्ले से कमाल करते हुए 64 गेंदों पर 110 रनों की तूफानी पारी खेली. आंध्र के इस बल्लेबाज के 6 गेंदों पर 6 छक्के का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से भी शेयर किया है.

वामशी कृष्णा ने रचा इतिहास
बीसीसीआई द्वार शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि वामशी कृष्णा ने गेंदबाज दमनदीप के ओवर की पहली गेंद पर काऊ कॉर्नर की ओर छक्का लगाया. इसके बाद दूसरी गेंद पर कृष्णा ने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया. उनके बल्ले से तीसरा छक्का लॉन्ग ऑन पर आया. चौथी गेंद पर वामशी ने फिर काऊ कॉर्नर पर जोरदार छक्का लगाया. यह शॉट देख ऐसा लगा कि यह पहली गेंद का रिप्ले है. पांचवीं गेंद पर वामशी कृष्णा ने कोण में थोड़ा बदलाव किया और पारंपरिक स्वीप शॉट के जरिए छक्का लगाया. आखिरी गेंद पर उन्होंने बैकफुट पर आकर शानदार शॉट लगाते हुए छ्क्का जड़ा. 

यह भी पढ़ें: ICC Rankings: लगातार दो दोहरे शतक से यशस्वी जायसवाल को हुआ बंपर फायदा, टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग; टॉप-5 में 3 भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget