एक्सप्लोरर

UEFA Champions League Final: चेल्सी बना चैंपियन, फाइनल में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराया

UEFA Champions League Final: चेल्सी ने दूसरी बार चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया है. फाइनल मैच के 42वें मिनट में चेल्सी की ओर से काई हैवर्ट ने मैच का इकलौता गोल किया.

UEFA चैंपियंस लीग फाइनल मुकाबले में चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को हराकर खिताब अपने नाम किया. चेल्सी की ओर से काई हैवर्ट ने पहले हाफ के 42वें मिनट में गोल दागा. मैनेस्टर सिटी मैच पूरा होने तक कोई गोल नहीं कर पाई और उसने अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीतने का मौका गंवा दिया. वहीं चेल्सी को 9 साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस लीग का खिताब हासिल हुआ. 

मैच से पहले तक मैनचेस्टर सिटी को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. मैनचेस्टर सिटी पहली बार चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची थी. लेकिन उसका खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पाया. चेल्सी ने इस मैच को 1-0 से अपना नाम किया. यह दूसरा मौका है जब चेल्सी ने यूएफा चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया है. 

बता दें कि चेल्सी ने सेमीफाइनल मैच में 13 बार की चैंपियन रियल मैड्रिड को हराकर फाइनल में एंट्री हासिल की थी. सिटी का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में शानदार रहा था और वह पिछले साल की उपविजेता पेरिस सेंट को सेमीफाइनल में 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी.

चेल्सी ने रचा इतिहास

चेल्सी ने 2012 में अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता था. चेल्सी 2018 में भी फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तब टीम को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं मैनचेस्टर सिटी ने अपने पहले चैंपियंस लीग फाइनल में खिताब जीतने के सपने को गंवा दिया. 

मैच के दौरान हालांकि सिटी ने चेल्सी पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश की थी. सिटी के खिलाड़ियों ने अधिकतर समय गेंद अपने पास रखी औऱ कुल 608 पास लिए. सिटी के मुकाबले कम समय तक गेंद अपने पास रखने और 403 पास करने के बावजूद चेल्सी ने खिताब अपने नाम कर लिया.

बता दें कि चेल्सी सिर्फ तीसरी ऐसी इंग्लिश टीम बन गई है जिसने दो बार चैंपियंस लीग का खिताब हासिल किया है. इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड और लिवरपूल ही दो बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने में कामयाब रहे. 

टीम इंडिया पर इसलिए भारी पड़ सकता है इंग्लैंड, पूर्व कप्तान ने बयां की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget