एक्सप्लोरर

UAE ने IPL 13 की मेजबानी करने का दिया प्रस्ताव, BCCI का फैसला अभी बाकी

आईपीएल के आयोजन को लेकर अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने भारत के सामने इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर प्रस्ताव रखा है. लेकिन किसी भी हालत में बीसीसीआई की तरफ से कोई फैसला नहीं किया जा सकता है. क्योंकि भारत में अभी भी कोरोना के मामले बढ़ ही रहे हैं.

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के बाद, अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबित सीजन की मेजबानी करने की पेशकश की है. यूएई आईपीएल की मेजबानी करने के लिए कोई अजनबी देश नहीं है, भारत में आम चुनाव के साथ तारीखों के टकराव से बचने के लिए 2014 में भी यूएई ने 20 मैचों का आयोजन किया था. हालांकि, इस प्रस्ताव के बाद भारतीय बोर्ड (BCCI) के इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं की जा रही है.

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि यूएई ने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश की है लेकिन फिलहाल इसपर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता. क्योंकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने का कोई सवाल नहीं उठता.

बीसीसीआई ने आईपीएल को फिर से शुरू करने की उम्मीद छोड़ दी है क्योंकि भारत में अभी भी कोरोना के केस काफी ज्यादा हैं. ऐसे परिदृश्य में जहां सरकार खेल टूर्नामेंट्स पर अंकुश नहीं लगा पा रही है इस बीच क्या बीसीसीआई आईपीएल को विदेशी जमीन पर ले जाएगी? जैसा कि बोर्ड ने 2009 (दक्षिण अफ्रीका) और 2014 में किया था? धूमल ने कहा कि खिलाड़ियों और सभी प्रतिभागियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. फिलहाल, पूरी दुनिया की यात्रा एक ठहराव पर आ गई है, इसलिए ऐसा कुछ भी नहीं है जिसको लेकर हम फैसला कर सकते हैं.

धूमल ने आगे कहा कि आईपीएल को अगर बाहर ले जाना है तो फ्रेंचाइजी से भी बात करनी होगी क्योंकि एक तरफ सभी का यही मानना है कि अगर आईपीएल का आयोजन बंद दरवाजे के बीच भारत में ही किया जाता है तो वो ठीक रहेगा. क्योंकि किसी भी मामले में फ्रेंचाइजी और स्पॉन्सर्स को नुकसान पहुंचने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
CWG 2026: 31 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल, नीरज चोपड़ा की गोल्ड पर नजर
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
'अब खेलों में भी भगवा ब्रांडिंग', हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर भड़के ये दिग्गज
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget