एक्सप्लोरर

शाहरूख खान की ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनी CPL 2017 की चैम्पियन

शाहरूख खान की ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनी CPL 2017 की चैम्पियनसौजन्य: TWITTER
नई दिल्ली: चौंका देने वाले सीपीएल फाइनल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने सेंट किट्स एंड नेविस पेटरिऑट्स की टीम को 3 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब पर अपना कब्ज़ा जमाया. पकड़ से बाहर जाते मैच में मुश्किल में फंसी नाइट राइडर्स की टीम को केवोन कूपर का सहारा मिला. जिन्होंने अंतिम क्षणों में महज़ 14 गेंदों पर 29 रनों की आतिशी पारी खेल टीम को जीत का खिताब पहना दिया.  नाइट राइडर्स की टीम ने सीपीएल के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नेविस पेटरिऑट्स की टीम ने 20 ओवरों में 135/6 बनाए. फाइनल मुकाबले में नेविस पेटरिऑट्स के कप्तान क्रिस गेल बुरी तरह से फ्लॉप रहे और महज़ 1 रन बना सके. नेविस पेटरिऑट्स के लिए सबसे ज्यादा 30 रन कार्लोस ब्रेथवेट ने बनाए. नाइट राइडर्स की टीम के लिए केवोन कूपर(2/12) और सुनील नारायण(1/8) समेत गेंदबाज़ों ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की. लेकिन इस मामूली से दिख रहे लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम उस वक्त लड़खड़ा गई. जब उन्होंने महज़ 90 रनों के भीतर अपने 7 विकेट गंवा दिए. लेकिन इसके बाद भी विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश रामदीन ने एक छोर संभाले रखा. लेकिन असली खेल ने बाज़ी तब पलटी जब मैदान पर केवोन कूपर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे. उन्होंने निचले क्रम में आकर संयम से शुरूआत की और विकेट खोने से बचाया. इसके बाद उन्होंने पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच में टीम की वापसी करवा दी. इसके बाद नाइट राइडर्स को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 22 रनों की दरकार थी. लेकिन उन्होंने 19वें ओवर में ही आतिशी खेल जारी रखते हुए टीम को 6 गेंद बाकी रहते जीत की दहलीज़ पर पहुंचा दिया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए केवोन कूपर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिला. आपको बता दें कि वेस्टइंडीज़ में खेली जा रही सीपीएल की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को साल 2015 में रिड चिली एंटरटेंटमेंट के शाहरूख खान, जूही चावला और जय मेहता ने खरीद लिया था. इससे पहले साल 2015 में भी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम सीपीएल की चैम्पियन बनी थी. टीम की इस जीत के बाद खुद मालिक शाहरूख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर केवोन कूपर की तारीफ कर टीम को जीत की बधाई दी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget