एक्सप्लोरर

उमर अकमल के बचाव में उतरे बड़े भाई कामरान, कहा- तीन साल बैन कठोर, मेरा भाई इसे चैलेंज करेगा

उमर अकमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा मैच फिक्सिंग के मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई है. ऐसे में अब बड़े भाई कामरान अकमल ने इस सजा को कठोर बताया है और कहा है कि उमर इसे जल्द ही चैलेंज करेंगे.

नई दिल्ली: मैच फिक्सिंग की शिकायत न करने के आरोप में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पर 3 साल का बैन लगा दिया गया है. ऐसे में अब उनके बड़े भाई कामरान अकमल उनके बचाव में उतरे हैं. कामरान ने कहा है कि उमर पर लगाया गया 3 साल का बैन काफी कठोर है लेकिन समय के साथ वो इसे जरूर चैलेंज करेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ही उमर को लेकर ये फैसला सुनाया.

कामरान ने अपने भाई का बचाव करते हुए कहा कि उमर पर 3 साल के बैन के बाद मैं चौंक गया हूं. तीन साल का बैन बेहद कठोर है और ऐसे में वो इस बैन के खिलाफ अपील जरूर करेंगे. कामरान ने पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने कहा कि उमर के मुकाबले कई खिलाड़ियों को इससे कम साल की सजा मिली है जबकि उन्होंने ने भी ठीक इसी तरह का गुनाह किया था.

कामरान इस दौरान मोहम्मद इरफान और मोहम्मद नवाज की तरफ इशारा कर रहे थे. जहां दोनों को उमर के मुकाबले कम सजा मिली हुई है. बता दें कि उमर ने आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल घर पर टी20 सीरीज खेली थी. उमर के खिलाफ पीएसएल में फिक्सिंग ऑफर को लेकर रिपोर्ट न करने पर सजा दी गई है.

उमर अकमल के अगर करियर की बात करें तो उन्होंने 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उनका एवरेज टेस्ट में जहां 35.82, वनडे में 34.34 और टी20 में 26.0 का रहा है. उमर ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2011 और आखिरी टी20 2019 में खेला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Games 2026 Day 12 Live Update: भारत तीरंदाजी के फाइनल में, आने वाला है 7वां गोल्ड
LIVE: भारत तीरंदाजी के फाइनल में, आने वाला है 7वां गोल्ड
जैवलिन में यशवीर और रोहित के मेडल पर नीरज चोपड़ा गदगद, 'मैं हमेशा से ही...'
जैवलिन में यशवीर और रोहित के मेडल पर नीरज चोपड़ा गदगद, 'मैं हमेशा से ही...'
GOOSEBUMPS मोमेंट! जापान में भारत की बेटियों का सम्मान, गोल्ड जीतने पर बजा राष्ट्रगान
GOOSEBUMPS मोमेंट! जापान में भारत की बेटियों का सम्मान, गोल्ड जीतने पर बजा राष्ट्रगान
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget