एक्सप्लोरर

अफ्रीका दौरे के मद्देनजर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत

भारतीय टीम प्रबंधक अगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के मद्देनजर श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से शुरू हो रही श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में तीन तेज गेंदबाजों को लेकर उतर सकती है.

कोलकाता: भारतीय टीम प्रबंधक अगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के मद्देनजर श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से शुरू हो रही श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में तीन तेज गेंदबाजों को लेकर उतर सकती है. यह पता चला है कि टीम प्रबंधन श्रृंखला के तीनों टेस्ट मैचों के लिये ठोस और उछाल वाली विकेट (पिच) चाहता है जिस पर ज्यादा घास न हो. आमतौर पर दक्षिण अफ्रीका में ऐसे विकेट होते है. टीम प्रबंधन की बातों का ध्यान रखते हुये ईडन गार्डन के मैदानकर्मियों ने आज पिच से घास की परत को हटा दिया. दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी जिसमें मोहम्मद शमी और उमेश यादव मुख्य गेंदबाज हो सकते हैं. इनका साथ ईशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार में कोई एक देगा. ईशांत ने इस सत्र में रणजी ट्राफी के तीन मैचों प्रभावशाली गेंदबाजी की है. ठोस विकेट पर उनकी गेंदबाजी उपयोगी हो सकती है. इसी तरह भुवनेश्वर ईडन गार्डन में काफी उपयोगी हो सकते है क्योंकि उन्हें सुबह और शाम के सत्र में स्विंग मिल सकती है. टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव भारत के दो विशेषज्ञ स्पिनर हो सकते है. अश्विन को आज गेंदबाजी के दौरान रांगउन (गुगली) का अभ्यास करता देखा गया जिसमें वह लेग-स्पिनर की तरह गेंद पकड़कर अभ्यास कर रहे थे. वहीं दूसरी तरफ कप्तान विराट कोहली रिवर्स स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाली अभ्यास कर रहे थे. वह रिवर्स स्विंग से निपटने के लिये विशेष तरह की लाल-पीली गेंद से अभ्यास कर रहे थे. इन गेंदों को विशेष रूप से इसी के लिये तैयार किया जाता है. सचिन तेंदुलकर भी अपने करियर के आखिरी दिनों में ऐसी गेंद से अभ्यास करते थे. रणजी टीमों का भी इस गेंद से अभ्यास करना आम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1
संजीव गोयनका ने कमाई का बनाया मास्टर प्लान, ऑक्शन से पहले IPL की एक और बड़ी डील!
संजीव गोयनका ने कमाई का बनाया मास्टर प्लान, ऑक्शन से पहले IPL की एक और बड़ी डील!
मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच; जानें A टू Z डिटेल 
मोहम्मद शमी को टीम में मिली जगह, इस दिन होगा मैच
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget