एक्सप्लोरर

INDvsSL: भारत की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को पारी और 239 रनों से हराया

बल्लेबाज़ों के लाजवाब प्रदर्शन के बाद गेंदबाज़ों के कमाल से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को पारी और 239 रनों से जीत लिया है. नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंकाई टीम 21/1 से आगे खेलने उतरी.

नई दिल्ली/नागपुर: बल्लेबाज़ों के लाजवाब प्रदर्शन के बाद गेंदबाज़ों के कमाल से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को पारी और 239 रनों से जीत लिया है. नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंकाई टीम 21/1 से आगे खेलने उतरी. लेकिन आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, उमेश यादव और इशांत शर्मा की चौकड़ी के आगे पूरी टीम 166 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. श्रीलंकाई टीम भारत को मिली कुल बढ़त के आधे रन भी नहीं बना सकी और मैच के चौथे दिन पहले सेशन में ही आठ विकेट गंवा बैठी. लंच के बाद लौटते ही भारतीय गेंदबाज़ों ने अपना काम पूरा किया और जीत की कसर पूरी कर दी. टेस्ट क्रिकेट में पारी और रनों के लिहाज़ से ये भारत की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले साल 2007 में भी भारत ने बांग्लादेश को ढाका में पारी और 239 रनों से ही हराया था. भारत की इस जीत में आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. जिसकी मदद से वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे अधिक टेस्ट विकेट लेने वालो की लिस्ट में 5वें पायदान पर आ गए हैं. श्रीलंका के लिए दूसरी पारी में कप्तान दिनेश चांदीमल को छोड़ और कोई भी बल्लेबाज़ कमाल नहीं दिखा सका. आर अश्विन ने दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाए, जबकि जडेजा ने 2, उमेश ने 2 और इशांत ने 2 विकेट अपने नाम किया. इससे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 610 रन बनाकर घोषित कर दी थी. पहली पारी के आधार पर भारत ने 405 रनों की विशाल बढ़त बनाई थी. सलामी बल्लेबाज मुरली विजय(128) और चेतेश्वर पुजारा(143) के बाद कप्तान विराट कोहली ने रिकॉर्ड पांचवां दोहरा शतक(213) जमाया तो अंत में टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा ने भी श्रीलंकाई गेंदबाजों की कमजोर गेंदबाजी का फायादा उठाते हुए चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया. डेब्यू सीरीज में दो शतक लगाने के बाद ये उनका तीसरा शतक है. मैच के तीसरे दिन कोहली का जलवा रहा, पुजारा और रहाणे के जल्द आउट होने के बाद उन्होंने रोहित के साथ 173 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 500 के पार पहुंचा दिया. तीसरे दिन पहले सेशन में टीम को पुजारा के रूप में पहला झटका लगा. दूसरे दिन 121 के स्कोर पर नाबाद लौटने वाले पुजारा तीसरे दिन अपने खाते में 22 रनों का इजाफा करते हुए लंच से पहले लाहिरू गमागे की यॉर्कर गेंद पर बोल्ड हो गए. पुजारा ने अपनी पारी में 362 गेंदें खेलीं और 14 चौके लगाए. उनके स्थान पर आए उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पहले सेशन में पांच गेंद खेलने के बाद खाता भी नहीं खोल पाए. लंच के बाद उन्होंने खाता खोला लेकिन पारी को दो रन से आगे नहीं बढ़ा पाए. रहाणे को दिलरुवान परेरा ने दिमुथ करुणारत्ने के हाथों कैच कराया. रहाणे के बाद उनके शहर मुंबई के रहने वाले वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित ने लंबे अर्से बाद टेस्ट विकेट पर कदम रखा और अपने कप्तान का बखूबी साथ दिया. इससे पहले श्रीलंकाई टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया था. लेकिन उनकी पूरी टीम 205 रनों के स्कोर पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गई. पहली पारी में भारत की तरफ से अश्विन ने 4, इशांत और जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Commonwealth Games, DAY-3: बॉक्सिंग से लेकर जिम्नास्टिक्स तक, देखें कॉमनवेल्थ गेम्स में आज तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल
बॉक्सिंग से लेकर जिम्नास्टिक्स तक, देखें Commonwealth Games में आज तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा
क्यों बदला रवि बिश्नोई ने अपना रन-अप? गेंदबाजी कोच ने किया खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget