एक्सप्लोरर

IPL की वजह से घरेलू क्रिकेट प्रभावित हुआ, सितंबर में नहीं खेला जाएगा पॉपुलर टूर्नामेंट

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को पूरा करवाना बीसीसीआई की प्राथमिकता है. इसी वजह से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन सितंबर में नहीं होने जा रहा है.

कोरोना वायरस महामारी ने भारत के घरेलू क्रिकेट को हद से ज्यादा प्रभावित किया है. इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 को पूरा करवाना बीसीसीआई के लिए प्राथमिकता बना हुआ है. इसी वजह से घरेलू सीजन की शुरुआत अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से हो सकती है. पिछले साल भी कोरोना वायरस महामारी के चलते रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो पाया था.

दरअसल, आईपीएल 14 के बाकी बचे 31 मैचों का आयोजन 19 सिंतबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में होगा. आईपीएल में कई घरेलू खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. आईपीएल का सीधा असर सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट पर पड़ा है. सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट सिंतबर में खेला जाना था, लेकिन अब वो तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा.

राज्य संघ के अधिकारी आईपीएल के साथ सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट का टकराव करने के पक्ष में नहीं है.  राज्य संघ के अधिकारी ने कहा, "आईपीएल 2022 के लिए इस साल मेगा नीलामी होने की उम्मीद है. आईपीएल में दो नई टीमें शामिल की जा सकती हैं. ऐसे में मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के प्रति रूचि बढ़ेगी. इसका टकराव आईपीएल के शेष मैचों से नहीं होना चाहिए, नहीं तो घरेलू टी20 टूर्नामेंट का स्तर गिर जाएगा."

सितंबर में शुरू नहीं होगा सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट

सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के सितंबर में शुरू होने की कोई संभावना नहीं है. एक अन्य राज्य संघ के अधिकारी ने कहा, "दुर्भाग्य से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ घरेलू सीजन को लेकर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई है. कोरोना से स्थिति भी अभी तक नहीं स्थिर हुई है. हमने देखा है कि टी20 विश्व कप भी भारत से बाहर जा चुका है. हमने यह सुना है कि बोर्ड तारीख तय करने को लेकर इंतजार करेगा. लेकिन सिंतबर में टी20 टूर्नामेंट शायद नहीं होगा."

पिछले सीजन से रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हुआ है और जब तक कोरोना की स्थिति सुधर नहीं जाती इसका इस साल होना भी मुश्किल है. घरेलू क्रिकेट का आयोजन नहीं होने की वजह से लोकल क्रिकेटर्स पर बेहद बुरा असर पड़ा है. बीसीसीआई ने अब तक इन खिलाड़ियों को राहत देने के लिए भी कोई बड़ा कदम नहीं उठाया है.

Wimbledon 2021: चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुईं सेरेना विलियम्स, फेडरर दूसरे राउंड में पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget