एक्सप्लोरर

Sunil Chhetri Retirement: प्रेम कहानी हो तो ऐसी..., कोच की बेटी से प्यार, फिर चुपके-चुपके मैसेज; अजब है सुनील छेत्री की लव स्टोरी

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री की प्रेम कहानी बेहद अतरंगी रही है. उन्हें कोच की बेटी से प्यार हो गया था.

Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने प्रोफेशनल लेवल पर भारत के लिए पहला मैच अंडर-20 टीम का हिस्सा रहते साल 2004 में खेला था. वो उसके बाद 2007 में भारत की सीनियर टीम में आए और लंबे समय बाद टीम के कप्तान भी बने. वे आखिरकार अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर्स में कुवैत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेल रहे हैं, जिसके बाद छेत्री फुटबॉल को अलविदा कह देंगे. इस बीच उनकी लव लाइफ भी काफी रोमांटिक रही क्योंकि वो अपने कोच की बेटी से प्यार कर बैठे थे.

कोच की बेटी से प्यार

सुनील छेत्री साल 2002-2005 तक मोहन बागान के लिए खेले और उस समय सुब्रता भट्टाचार्या इस क्लब के कोच हुआ करते थे. उन दिनों सुनील, कोच भट्टाचार्या की बेटी को दिल दे बैठे, जिसका नाम सोनम है. भारतीय कप्तान खुद बताते हैं कि उन्हें सोनम का इर्दगिर्द होना बहुत अच्छा लगता था और हमेशा उनके दिमाग में सोनम के ही ख्याल आया करते थे. छेत्री की उन दिनों उम्र 18 साल थी, वहीं सोनम केवल 15 साल की थीं. सुनील छेत्री बता चुके हैं कि, "सोनम ने अपने पिता के फोन से मेरा नंबर चुराया और मैसेज करते हुए बताया कि वो मेरी फैन है और मुझसे मिलना चाहती है. लेकिन मुझे कोई आइडिया नहीं था कि दूसरे छोर से कौन मैसेज कर रहा है."

'जाओ और पढ़ाई करो'

सुनील छेत्री को कोई आइडिया नहीं था कि वे किससे बात कर रहे हैं, फिर भी किसी कारण से दोनों ने मैसेज के जरिए बातचीत जारी रखी. मगर सोनम की पहचान तब उनके सामने आई, जब कोच सुब्रता भट्टाचार्या का फोन टूट गया और उन्होंने फोन ठीक करने के लिए सुनील को दे दिया था. सुनील बताते हैं कि वे जब कोच का फोन ठीक कर रहे थे तभी उस पर कॉल आया और स्क्रीन पर नंबर उन्हें जाना पहचाना लगा. यह जानकर सुनील गुस्से से लाल हो गए थे. दरअसल जब सुनील छेत्री और सोनम की पहली मुलाकात हुई, तब भारतीय फुटबॉलर ने अपनी फ्यूचर वाइफ से कहा कि वह अभी बच्ची है और बेहतर होगा कि पढ़ाई पर ध्यान लगाए.

सोनम से नाता तोड़ने की कही बात

सुनील छेत्री को डर था कि अगर कोच ने उन्हें अपनी बेटी से बात करते हुए पकड़ लिया तो वे उनका करियर खत्म कर देंगे. इस कारण सुनील ने सोनम से पूरी तरह नाता तोड़ने की बात कह डाली थी. उन्हें बिना बात किए कुछ महीने बीत चुके थे, लेकिन सोनम का ख्याल सुनील के दिल और दिमाग से बाहर जाने को तैयार नहीं था. इसलिए सुनील ने एक दिन सोनम को मैसेज किया और दोनों ने बातचीत जारी रखी.

कोच के सामने रखा शादी का प्रपोज़ल

काफी समय तक सोनम को डेट करने के बाद जब सुनील छेत्री को लगा कि वे शादी के लिए तैयार हैं तब उन्होंने कोच से उनकी बेटी का हाथ मांगा था. आखिरकार कई साल तक डेटिंग के बाद उन्होंने 4 दिसंबर, 2017 के दिन शादी रचाई. वहीं करीब 6 साल बाद अगस्त 2023 में उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम ध्रुव है.

यह भी पढ़ें:

SUNIL CHHETRI LAST MATCH: अलविदा कप्तान, कुवैत के खिलाफ आखिरी मैच खेल रहे सुनील छेत्री; फिर ले लेंगे संन्यास

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
‘विराट कोहली मेरे भाई हैं…’ पीवी सिंधू के बयान ने जीता फैंस का दिल
‘विराट कोहली मेरे भाई हैं…’ पीवी सिंधू के बयान ने जीता फैंस का दिल
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget