एक्सप्लोरर

Sunil Chhetri Last Match: अलविदा कप्तान, कुवैत के खिलाफ आखिरी मैच खेल रहे सुनील छेत्री; फिर ले लेंगे संन्यास

Sunil Chhetri Last Match: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अपना आखिरी मैच खेलने मैदान में उतर गए हैं. वो कुवैत के खिलाफ मैच के बाद रिटायर हो जाएंगे.

Sunil Chhetri Last Match: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कुछ हफ्तों पहले अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी. उन्होंने बताया कि वे कुवैत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे, जो कोलकाता में होगा. आज फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में भारतीय टीम की भिड़ंत कुवैत से हो रही है और सुनी छेत्री चाहेंगे कि वे अपने करीब 20 साल के करियर का अंत एक यादगार अंदाज में करें. ये सुनील छेत्री के अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल करियर का 151वां मैच है. कुवैत के खिलाफ मैच भारत की दृष्टि से बहुत अहम है क्योंकि यह जीत भारतीय टीम को फाइनल-18 स्टेज तक ले जाएगी.

अपने फेयरवेल मैच पर सुनील छेत्री ने कहा, "मैं बहुत कोशिश कर रहा हूं कि इस मुकाबले को अपने रिटायरमेंट मैच की तरह ना देखूं. यह लम्हा मेरे या मेरे आखिरी मैच के बारे में नहीं है बल्कि यहां भारत और कुवैत की बात हो रही है. मैं आंतरिक रूप से यह लड़ाई लड़ रहा हूं. कृपया मुझसे बार-बार यह पूछकर मेरी परेशानी ना बढ़ाएं कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं. मैं उस तरीके से नहीं सोचना चाहता. हमें हर हालत में यह मैच जीतना है. यह लक्ष्य आसान नहीं है, लेकिन हम तैयार हैं. हमें कोलकाता में काफी अच्छा सपोर्ट मिल रहा है."

क्यों जरूरी है जीत?

भारत आज तक फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के फाइनल-18 चरण तक नहीं पहुंच सका है. फिलहाल ग्रुप ए में भारत, कतर के बाद दूसरे स्थान पर है जो पहले ही अगले स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब अगर भारतीय टीम कुवैत को हरा देती है तो तीसरे स्थान पर मौजूद अफगानिस्तान के लिए क्वालीफाई करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. क्योंकि भारत और अफगानिस्तान के बीच 7 गोल का अंतर है, इसलिए अफगानिस्तान क्वालीफाई करना चाहती है तो उसको कतर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. मगर कुवैत को हराते ही भारत का अगले चरण में जाना लगभग तय हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: कोहली के रिकॉर्ड पर ग्रहण, भारत-पाक मैच में बदल जाएगा सबकुछ! रोहित-बाबर ने बढ़ाई विराट की टेंशन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
LIVE: बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
LIVE: बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget