एक्सप्लोरर

पूर्व क्रिकेटर बद्रीनाथ बोले- सचिन-सहवाग, द्रविड़ और लक्ष्मण की वजह से नहीं मिले ज्यादा मौके

घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सुब्रमण्यम बद्रीनाथ को भारत के लिए सिर्फ 10 इंटरनेशनल मैच खेलने का ही मौका मिला था. अब उन्होंने बताया कि आखिर क्यों लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिले.

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सुब्रमण्यम बद्रीनाथ घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल किए जाते हैं. हालांकि, इसके बावजूद वह भारत के लिए सिर्फ 10 इंटरनेशनल मैच ही खेल सके. भारत के लिए जून 2011 में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाले बद्रीनाथ ने बताया कि आखिरी क्यों घरेलू क्रिकेट में इतने कीर्तिमान स्थापित करने के बावजूद उन्हें भारत के लिए ज्यादा मौके नहीं मिल सके.

इस कारण मुझे नहीं मिल सके ज्यादा मौके- बद्रीनाथ

एक अंग्रेज़ी अखबार को दिए इंटरव्यू में बद्रीनाथ ने कहा कि उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाने की हरसंभव कोशिश की. लेकिन टीम में पहले से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे बेहतरीन बल्लेबाजों के होने के कारण उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल सके.

बद्रीनाथ ने कहा, 'मुझे बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी पर भी ध्यान देना चाहिए था. अगर मैं ऐसा कर पाता तो शायद भारत के लिए ज्यादा मैच खेल सकता था. मैं एक अच्छा स्पिनर था और मैंने काफी विकेट भी हासिल किए हैं. बल्लेबाज़ी में मैंने अपना बेस्ट दिया, लेकिन अगर मैं एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम में जगह बनाता तो छह या सात नंबर पर लंबे समय तक खेल सकता था.'

इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ ने आगे कहा कि टीम में पहले से ही सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ मौजूद थे और सभी का स्थान सुनिशचित था. इस कारण एक बल्लेबाज़ के रूप में मुझे ज्यादा मौके नहीं मिले. बल्लेबाज़ी की बात करूं तो मैं इससे ज्यादा नहीं कर सकता था.

भारत के लिए सिर्फ दो टेस्ट ही खेल सके बद्रीनाथ

क्लासिकल बल्लेबाज़ एस बद्रीनाथ को भारत के लिए सिर्फ दो टेस्ट, सात वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला. टेस्ट में एक अर्धशतक के साथ बद्री ने 63, वनडे में 79 और एकमात्र टी20 में 43 रन बनाए. हालांकि, आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में बद्री गातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे. लेकिन टीम में पहले से ही दिग्गज बल्लेबाज़ होने की वजह से उनका मौका नहीं मिला.

ऐसा रहा बद्रीनाथ का घरेलू करियर

बद्री के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दस हजार से अधिक रन हैं. उन्होंने 145 मैचों में 54.49 की शानदार औसत से 10,245 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 32 शतक और 45 अर्धशतक निकले हैं. वहीं, लिस्ट ए करियर के 144 मैचों में बद्री ने छह शतकों की मदद से 4,164 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- 

ENG Vs WI 2nd Test: जानें कैसा रहा चौथे दिन का हाल और पांचवें दिन किसे मिल सकती है जीत

नेशनल हेड कोच पी गोपीचंद बोले- भारत में बैडमिंटन तेजी से उभरता हुआ खेल, भविष्य भी है उज्ज्वल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget