एक्सप्लोरर

नेशनल हेड कोच पी गोपीचंद बोले- भारत में बैडमिंटन तेजी से उभरता हुआ खेल, भविष्य भी है उज्ज्वल

पी गोपीचंद का कहना है कि बैडमिंटन देश में पिछले दस सालों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय होने वाला खेल है. ऐसे में आने वाला समय इस खेल के लिए और भी शानदार रहने वाला है.

नई दिल्ली: बैडमिंटन के राष्ट्रीय मुख्य कोच पी गोपीचंद ने रविवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल की प्रेरणादायक सफलता ने बैडमिंटन को पिछले एक दशक में भारत का सबसे तेजी से लोकप्रिय होने वाला खेल बना दिया है. गोपीचंद ने कहा कि उन्होंने 2004 में हैदराबाद में जब सिंधु, साइना और के श्रीकांत सहित 25 प्रशिक्षुओं को कोचिंग देना शुरू किया था तब किसी ने नहीं सोचा था कि भारत विश्व स्तर के ऐसे खिलाड़ियों को पैदा करेगा.

गोपीचंद एक वेबिनार के दौरान कहा, 'मैं कह सकता हूं कि यह (बैडमिंटन) पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा प्रगति करने वाला खेल है. जब मैंने अपना कोचिंग करियर 2004 में शुरू किया था, तब हैदराबाद में सिर्फ 10 अच्छे कोर्ट थे, लेकिन अब इसकी संख्या 1000 से ज्यादा हैं.'

नेशनल हेड कोच ने आगे कहा कि देश में अब कई अकादमियां शुरु हो गयी हैं. मेरी अकादमी में पंजाब, मिजोरम और यहां तक की विदेशों से बच्चे प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं. एक बच्चे के अभिभावक ने तो हैदराबाद में रहने का मन बना लिया, जिससे प्रशिक्षण में समस्या ना आये. इस खेल में दिलचस्पी काफी बढ़ी हैं.

गोपीचंद ने भारत में बैडमिंटन के भविष्य को बताया उज्ज्वल

बैडमिंटन के भविष्य को उज्ज्वल बताते हुए गोपीचंद ने उम्मीद जताई कि आने वाले सालों में खेल खेलने की लागत में कम हो जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत से और विश्वस्तरीय खिलाड़ी निकलेंगे. इसके अलावा, सिंथेटिक शटल की शुरूआत के साथ अगले कुछ सालों में शटल की लागत कम होने जा रही है. यह आने वाले सालों में खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाएगा.

गोपीचंद ने आगे कहा कि 1980 में प्रकाश प्रदुकोण का ऑल इंग्लैंड खिताब भारतीय बैडमिंटन के निर्णायक क्षणों में से एक था. उन्होंने 2001 में ऑल इंग्लैंड चैम्पियपन बनने को अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि बताया. इस 46 साल के कोच ने खिलाड़ियों से कोविड-19 से जुड़ी अनुशासन के पालन करने को कहा. उन्होंने कहा कि हम जून, जुलाई और अगस्त (खेल को फिर से शुरू करने के लिए) के बारे में सोच रहे थे और अब लोग सितंबर के बारे में सोच रहे हैं. कोई नहीं जानता कि खेल कब शुरू होगा. जरूरी बात यह है कि खेल फिर से शुरू होने पर खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार होना होगा.

यह भी पढ़ें-

ENG Vs WI 2nd Test Day 4 Tea: इंग्लैंड की जीत की उम्मीद लगभग खत्म, फॉलोऑन बचाने के करीब वेस्टइंडीज

ENG Vs WI 2nd Test Day 4: 287 रन पर ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज, इंग्लैंड को मिली 182 रन की बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Who Is Dilshan Madushanka: कौन हैं दिल्ली के खिलाफ IPL में डेब्यू करने वाले दिलशान मदुशंका? तूफानी रफ्तार से बरपाया कहर
कौन हैं दिल्ली के खिलाफ IPL में डेब्यू करने वाले दिलशान मदुशंका? तूफानी रफ्तार से बरपाया कहर
IPL Orange and Purple Cap: अभिषेक शर्मा ने 'ऐतिहासिक' शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
अभिषेक शर्मा ने 'ऐतिहासिक' शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
IPL Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें कौन-कौन है प्लेऑफ का दावेदार
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें कौन-कौन है प्लेऑफ का दावेदार
अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने कहा 'SIR', कभी कही थी चप्पल मारने की बात, जानिए क्यों
अभिषेक शर्मा को युवराज सिंह ने कहा 'SIR', कभी कही थी चप्पल मारने की बात, जानिए क्यों

वीडियोज

Iran US Peace Talk 2.0: 'कोई डेलीगेशन पाक नहीं भेजा' ईरानी मीडिया का बड़ा दावा! | Israel Iran War
Pratima Mishra: डेडलाइन शुरू! क्या रुक जाएगा ईरान-अमेरिका युद्ध? | Bharat Ki Baat | Trump
Sansani: ईरान वॉर के खुफिया चेहरों का खेल | Iran US-Israel Ceasefire | Trump
MP News: BJP विधायक की दबंगई!, पुलिस को दी धमकी ! | Pritam Lodhi BJP MLA Shivpuri | MLA | abp News
Iran US Peace Talk 2.0: 'वार्ता-2' पर मंडराया संकट! ईरान ने नहीं भरी हामी | Breaking News | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान में निकाली गई बैलिस्टिक मिसाइल के साथ रैली, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा या नहीं?
Live: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान में निकाली गई बैलिस्टिक मिसाइल के साथ रैली, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा या नहीं?
केदारनाथ मंदिर के खुले कपाट, हर हर महादेव के जयघोष के बीच गूंज उठा धाम, CM धामी भी रहे मौजूद
केदारनाथ मंदिर के खुले कपाट, हर हर महादेव के जयघोष के बीच गूंज उठा धाम, CM धामी भी रहे मौजूद
ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने से खुश नहीं ईरान, कहा- ये नई चाल, जानें किस बात पर अब भी भयंकर नाराज
ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने से खुश नहीं ईरान, कहा- ये नई चाल, जानें किस बात पर अब भी भयंकर नाराज
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
MI vs SRH: 68 गेंद, 10 चौके, 10 छक्के नाबाद 135 रन, दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर धुलाई करने के बाद अभिषेक शर्मा ने ये क्या कह दिया
अजमेर दरगाह में शाहरुख खान को दिया गया धक्का, पुलिस ने किया था लाठीचार्ज, एक्टर का कैसा था रिएक्शन? एक्स बॉडी गार्ड ने किया खुलासा
शाहरुख को अजमेर दरगाह में दिया गया धक्का, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, एक्स बॉडी गार्ड का खुलासा
US Iran Ceasefire: शहबाज-मुनीर ने कैसे डोनाल्ड ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
शहबाज-मुनीर ने कैसे ट्रंप को सीजफायर बढ़ाने के लिए किया मजबूर, न-न करते कैसे बदला उनका मूड? 
Video:1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
1 करोड़ बर्बाद? नोएडा में फ्लैट खरीदकर पछता रहा ये शख्स, वीडियो शेयर कर बताई कड़वी सच्चाई
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
कीबोर्ड के F और J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे उभार? यह सीक्रेट जानकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget