एक्सप्लोरर

ENG Vs WI 2nd Test: जानें कैसा रहा चौथे दिन का हाल और पांचवें दिन किसे मिल सकती है जीत

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है. इंग्लैंड की नज़रें इस टेस्ट को जीतकर सीरीज़ बराबर करने पर रहेंगी.

मैनचेस्टर: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं. इस तरह पहली पारी में 182 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद अब इंग्लैंड की कुल बढ़त 219 रनों की हो गई है. गौरतलब है कि बारिश से बाधित इस टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सिर्फ 287 रनों पर समेट कर लंबी बढ़त हासिल की थी. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

कैसा रहा चौथा दिन के हाल

बारिश के कारण ड्रॉ की ओर जा रहे इस टेस्ट में एक समय वेस्टइंडीज की टीम सधी हुई बल्लेबाज़ी कर रही थी, लेकिन चौथे दिन के आखिरी सत्र में अचानक इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने मैच में जान डाल दी. एक समय 240 रनों पर सिर्फ चार विकेट गवांने वाली विंडीज ने सिर्फ 47 रनों के भीतर अपने छह विकेट गवां दिए. इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज़ क्रेग ब्राथवेट ने 75, शामराह ब्रूक्स ने 68 और ऑलराउंडर रोशटन चेज़ ने 51 रनों की उपयोगी पारियां खेली. हालांकि, इन तीनों के अलावा कोई भी कैरेबियाई बल्लेबाज़ इंग्लिश गेंदबाज़ों के सामने टिक कर नहीं खेल सका. इंग्लैंड के लिए ब्रॉड-स्टोक्स ने जहां तीन-तीन विकेट झटके, वहीं सैम कर्रन को दो और स्टोक्स-बेस को एक-एक सफलता मिली.

पांचवें दिन इंग्लैंड की जीत संभव

पांचवे दिन का खेल आज दोपहर साढे तीन बजे शुरू होगा. मैनचेस्टर में आज मौसम ठीक रहने की संभावना है. ऐसे में इंग्लैंड पहले सेशन में तेज़ी से रन बनाकर वेस्टइंडीज को 300 से अधिक रनों का लक्ष्य देना चाहेगा. इसके बाद इंग्लिश गेंदबाज़ अगले दो सेशन में कैरेबियाई टीम को ऑलआउट करने की कोशिश करेंगे. वहीं तीन मैचों की सीरीज़ का पहला टेस्ट जीतने वाली वेस्टइंडीज मैनचेसटर टेस्ट को ड्रॉ कराने की हरसंभव कोशिश करेगी. लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि पांचवे दिन वेस्टइंडीज पर मैच बचाने का दबाव भी रहेगा.

यह भी पढ़ें- 

नेशनल हेड कोच पी गोपीचंद बोले- भारत में बैडमिंटन तेजी से उभरता हुआ खेल, भविष्य भी है उज्ज्वल

ENG Vs WI 2nd Test Day 4 Tea: इंग्लैंड की जीत की उम्मीद लगभग खत्म, फॉलोऑन बचाने के करीब वेस्टइंडीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget