एक्सप्लोरर
इस 'भारतीय' ने की स्टीव ओकीफ की मदद और हार गई टीम इंडिया!
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 26 Feb 2017 02:14 PM (IST)
1/8

श्रीराम ने दूसरे दिन मैच के बीच में भी स्टीव की मदद की, जिस वक्त स्टीव विकेट के लिए तरस रहे थे तब श्रीराम ने उन्हें विकेट हासिल करने के लिए कुछ नए मंत्र दिए.
2/8

2015 में ऑस्ट्रेलिया 'ए' सीरीज से ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ जुड़े श्रीराम वर्ल्ड टी20 के दौरान भी टीम के साथ थे. अब श्रीलंका के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करने के बाद एक बार फिर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर श्रीराम की सेवाएं लेने का फैसला किया.
3/8

स्टीव ओकीफ के अलावा कप्तान स्मिथ ने भी मैच में जीत के बाद श्रीराम की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे पता है कि श्रीराम ने ओ'कीफ पर अच्छा काम किया है क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया से बिल्कुल अलग नज़र आ रहा है और अलग गेंदबाज़ी भी कर रहा है.'
4/8

इतना ही नहीं स्टीव ने श्रीराम को काफी प्रभावशाली स्पिन गेंदबाजी कोच भी बताया.
5/8

मैच में सफलता के झंडे गाढ़ने के बाद स्टीव ओकीफ ने श्रीधरन की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि श्रीराम की भूमिका सबसे अहम है. वह स्थानीय खिलाड़ी हैं इसलिए परिस्थितियों के बारे में बेहतर जानते हैं और वो बल्लेबाज़ों की सोच से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं.'
6/8

जी हां ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाज़ी सलाहकार श्रीधरन श्रीराम, ये वहीं श्रीराम हैं जिन्होंने भारत के लिए क्रिकेट खेले हैं.
7/8

लेकिन स्टीव की इस बेहतरीन गेंदबाज़ी के पीछे असल वजह एक ऐसा शख्स है जो भारतीय परिस्थितियों से भलीभांति परिचित है.
8/8

स्टीव ओकीफ की रिकॉर्ड गेंदबाज़ी की मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को पूरे 13 साल बाद घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का मुंह दिखाया. स्टीव ओकीफ ने मैच में 12 विकेट चटकाए जिसने भारत की कमर तोड़ दी और उसके मैच बचाने के सपने को नाकाम साबित कर दिया.
Published at : 26 Feb 2017 02:14 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्पोर्ट्स
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत
स्पोर्ट्स
पहले वनडे में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
स्पोर्ट्स
'अगर मेरे हाथ में होता...' वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का छलका दर्द





















