एक्सप्लोरर

BCCI अधिकारी ने कहा- श्रीलंका दौरा होने के आसार बेहद कम, कुछ खिलाड़ी अभी भी अपने शहरों में फंसे हैं

अधिकारी ने कहा कि, इस समय दौरे का होना लगभग असंभव लग रहा है. पहले तो हमें मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक समय एक ही कदम उठाना होगा. आपको पता होगा कि इस समय हमारे कुछ खिलाड़ी मुंबई और बेंगलुरू में फंसे हुए हैं.

इस समय जब सभी क्रिकेट बोर्ड कोरोनावायरस के कारण दौरे रद्द कर रहे हैं, वहीं श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई से दौरा रद्द न करने की अपील की है और जुलाई के मध्य में होने वाले सीमित ओवरों की सीरीज के दौरे को बरकरार रखने को कहा है. भारतीय बोर्ड को हालांकि लगता है कि यह लगभग असंभव है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें अभी भी हालांकि कुछ समय है लेकिन भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका का दौरा करे, यह लगभग असंभव सा लग रहा है.

उन्होंने कहा, "मैं यह कहूंगा कि इस समय दौरे का होना लगभग असंभव लग रहा है. पहले तो हमें मौजूदा स्थिति को देखते हुए एक समय एक ही कदम उठाना होगा. आपको पता होगा कि इस समय हमारे कुछ खिलाड़ी मुंबई और बेंगलुरू में फंसे हुए हैं. यह दोनों जोन कोरोनावायरस से काफी प्रभावित हैं. क्या भारतीय टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना दौरा करेगी, इस सवाल में जाने के बजाए मैं यह सवाल करूंगा कि क्या अंतर्राष्ट्रीय यातायात संभव हो सकेगा? इसलिए हमें इंतजार करने की नीति अपनानी होगी."

उन्होंने कहा, "लेकिन, सरकार जितनी शिद्दत से कोरोनावायरस से लड़ रही है, उसमें मुझे संदेह है कि हम जुलाई के मध्य में बाहर सफर करने की स्थिति में होंगे.

बीसीसीआई निश्चित तौर पर अपनी सारी प्रतिबद्धताएं पूरी करने की कोशिश करेगी, अभी नहीं तो बाद में, जो दोनों बोडरें के लिए मुफीद रहेगा. लेकिन, मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा प्राथमिकता है. साथ ही रेड जोन से खिलाड़ियों को ग्रीन जोन में लाने की मंजूरी नहीं है. अगर सरकार निकट भविष्य में इसे मंजूरी देती है तो देखते हैं कि क्या होता है और क्या हम घरेलू क्रिकेट शूरू कर सकते हैं. इस समय घरेलू क्रिकेट पर ध्यान है."

श्रीलंका के अखबर द आइसलैंड में छपि रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई से जुलाई के मध्य में होने वाले दौरे को रद्द न करने की अपील की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
जुलाई में 11 मैच खेलेगी टीम इंडिया, कब, किससे होगी भिड़ंत? देखें इस महीने के सभी मैचों का शेड्यूल
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक पांड्या से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न में मिले ढेर सारे गिफ्ट!
12 दिन, 2000 KM..., हार्दिक से मिलने साइकिल से पहुंचा उनका जबरा फैन, रिटर्न गिफ्ट भी मिले
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया
FIFA वर्ल्ड कप में किस टीम को सपोर्ट कर रहे यशस्वी जायसवाल? वीडियो शेयर कर खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget