एक्सप्लोरर

MIvSRH: पीठ में दर्द की वजह से मुंबई के खिलाफ नहीं खेलेगा हैदराबाद का स्टार

आईपीएल सीज़न 11 की एक अच्छे नोट से शुरूआत करने के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद की गाड़ी पटरी से उतरती दिख रही है. पहले तीन मुकाबले जीतने के बाद हैदराबाद को अगले दोनों मुकाबलों में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.

नई दिल्ली: आईपीएल सीज़न 11 की एक अच्छे नोट से शुरूआत करने के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद की गाड़ी पटरी से उतरती दिख रही है. पहले तीन मुकाबले जीतने के बाद हैदराबाद को अगले दोनों मुकाबलों में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. पिछले मैच में टीम अपने सबसे अनुभवी स्टार शिखर धवन की गैर-मौजूदगी से चिंतित थी तो अब उनकी लिए एक और बुरी खबर आई है. जी हां, हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने ये साफ कर दिया है कि आज मुंबई के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार टीम का हिस्सा नहीं होंगे. टीम सूत्रों के मुताबिक भुवनेश्वर कुमार की पीठ में दर्द है और उन्हें आराम की सलाह दी गयी है. कप्तान विलियमसन ने कहा, ‘‘भुवी टीम के साथ यहां नहीं आए हैं और अगला मैच नहीं खेलेंगे. हमें उम्मीद है कि आज के मैच के लिए शिखर धवन फिट हो जाएंगे.’’ मुंबई के वानखेड़े में अपना छठा मुकाबला खेलने पहुंची हैदराबाद की टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार की गैर-हाज़िरी चिंता का विषय है. लेकिन शिखर धवन की वापसी से उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी. इसके साथ ही पिछले मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मुश्किल में दिख रहे यूसुफ पठान आज का मैच खेलेंगे. कप्तान विलियमसन ने मैच से पहले उम्मीद जतायी कि चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ परेशानी का सामना कर रहे यूसुफ पठान आज के मैच के लिए फिट रहेंगे. संदीप या थम्‍पी दिखा सकते हैं दम: भुवनेश्वर कुमार की गैर-हाज़िरी में अब टीम मैनेजमेंट संदीप शर्मा या बासिल थम्पी पर अपना भरोसा दिखा सकते हैं. संदीप शर्मा को अब तक एक मैच खेलना का मौका मिला है जिसमें उन्होंने 2 विकेट चटकाए हैं. वहीं बासिल थम्पी को अब भी आईपीएल 2018 में अपना पहला मैच खेलने का इंतज़ार है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget