एक्सप्लोरर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर खेल बिरादरी ने जताया शोक, कहा- देश ने ऐसा नेता खोया जिसे सभी प्यार करते थे

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार शाम निधन हो गया. करीब एक महीने से प्रणब मुखर्जी हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी.

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार शाम 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रणब मुखर्जी के निधन पर सचिन, कोहली समेत खेल से जुड़ी हुई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. खेल बिरादरी के लोगों ने राष्ट्रपति के निधन को गहरी क्षति बताते हुए कहा है कि देश ने एक ऐसे नेता को खो दिया जिससे सभी लोग प्यार करते थे. बता दें कि करीब एक महीने से प्रणब मुखर्जी दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट थे. वह 2012 से 2017 तक देश के सर्वोच्च पद पर काबिज रहे थे. इससे पहले वह सात बार सांसद और कई बार केन्द्रीय मंत्री भी रहे थे.

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ''पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उन्होंने कई दशकों तक भारत की सेवा की. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना. उनकी आत्मा को शांति मिले."

कोहली ने ट्विटर पर लिखा, ''राष्ट्र ने एक शानदार नेता खो दिया. श्री प्रणब मुखर्जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है.''

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मुखर्जी भारतीय राजनीति के ऐसे दिग्गज थे, जिन से सभी प्यार करते थे. गंभीर ने कहा, ''पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. वह उस श्रेणी के नेता थे जिनका सब सम्मान और प्यार करते थे. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को शक्ति दे. राष्ट्र उनके महान योगदान को हमेशा याद रखेगा.''

भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले और टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट किया. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और मौजूदा टेस्ट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने भी मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी. सहवाग ने ट्वीट किया, ''श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना. ओम शांति.''

इन क्रिकेटरों के अलावा ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, पहलवान सुशील कुमार, पहलवान गीता फोगाट ने भी मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया. साइना ने लिखा, ''पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ.''

सुशील ने कहा, ''भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी के निधन से दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना. भारत ने आज एक महान नेता को खो दिया.''

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट के जरिए किया प्रणब मुखर्जी को याद, लिखा-आपकी बेटी के तौर पर जन्म को सौभाग्य मानती हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत
एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget