एक्सप्लोरर

4th ODI INDvSA: दक्षिण अफ्रीका की बारिश और बल्लेबाज़ों ने दी टीम इंडिया को 5 विकेट से हार

पिंक ड्रेस एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए लकी चार्म बनकर उभरी, जबकि नो बॉल का भूत एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए हार बुरा सपना बनकर मैदान पर नज़र आया.

नई दिल्ली: पिंक ड्रेस एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए लकी चार्म बनकर उभरी, जबकि नो बॉल का भूत एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए हार बुरा सपना बनकर मैदान पर नज़र आया. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही छह मैचों की वनडे सीरीज़ के चौथे मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 विकेट से जीत लिया है. बारिश के खलल के बाद मिले संशोधित 28 ओवर में मिले 202 रनों के लक्ष्य को मेज़बान टीम ने 25.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मुकाबल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 289 रन बनाए. भारत के लिए शिखर धवन ने आतिशी शतक लगाया. लेकिन इसके बाद मुकाबले में बारिश के खलल ने टीम इंडिया की मुश्किलें बड़ा दी. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरूआत अच्छी रही और बारिश की वजह से खेल रूकने से पहले हाशिम आमला और कप्तान मार्करान ने 7.2 ओवरों में 43 रन जोड़ दिए थे. लेकिन बारिश से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह ने कप्तान मार्करैम (22) को एलबीडब्ल्यू कर चलता कर दिया. इस बाद मैच लंबे अंतराल के लिए रूका रहा और बारिश रुकने पर मैदान को सुखाने का काम करते हुए सुपर सॉपर्स का इस्तेमाल किय गया. मैदान का मुआयना करने के बाद अंपायरों ने 12 बजे से फिर से मैच शुरू होने की पुष्ठी की. इसके बाद मैच को 28 ओवर का करने का ऐलान किया गया. जिसमें मेज़बान टीम को 202 रन बनाने थे. यानि की बाकी बची 124 गेंदों पर 159 रन. लेकिन बारिश रूकने के बाद कुलदीप यादव की फिरकी एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ों के लिए परेशानी बनना शुरू हो गई. उन्होंने मैच शुरू होने के कुछ देर में ही हाशिम आमला और जेपी डूमिनी को चलता कर दिया. इन दोनों के विकेट के बाद सीरीज़ में पहली बार उम्मीद की किरण बनकर आए एबी डीविलियर्स ने 2 छक्के लगाकर अपने हाथ खोलने चाहे. लेकिन टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाने के बाद वो हार्दिक पांड्या का शिकार बन गए. लेकिन भारतीय टीम के लिए मुश्किलें यहां खत्म नहीं हुईं. क्योंकि प्रोटियाज़ के लिए इस मुकाबले में जीत के सबसे बड़े हीरो रहे डेविड मिलर और दूसरा वनडे खेल रहे हैनरिक क्लासेन. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने 102/4 विकेट गिरने के बाद 41 गेंदों में 72 रनों की अहम साझेदारी कर जीत की नींव तैयार कर दी. इसके बाद 28 गेंदों में 39 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने के बाद मिलर को चहल ने एलबीडबल्यू आउट किया. यहां टीम इंडिया के लिए कुछ उम्मीदे जगी लेकिन फिर हैनरिक क्लासेन के साथ मिलकर फेहलुकवायो ने मैच का पूरा नक्शा ही बदल दिया. उन्होंने मैदान पर उतरते ही ऐसा प्रचंड रूप दिखाया और 5 गेदों पर 3 छक्के और एक चौके के साथ 23 रनों की आतिशी पारी खेल टीम को 15 गेंद पहले जीत दिला दी. हैनरिक क्लासेन को 27 गेंदों पर 43 रनों की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला. इससे पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 289 रन बनाए थे. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. इसके बाद सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (109) और कप्तान विराट कोहली (75) जब तक विकेट पर थे लग रहा था कि मेहमान टीम 300 के पार आसानी से जाएगी, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद भारत 50 ओवरों में सात विकेट पर 289 रनों पर ही रुक गया. अंत में महेंद्र सिंह धौनी ने 43 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक प्रदान किया था. पिछले तीन मैचों की तरह ही रोहित शर्मा (5) का बल्ला इस मैच में भी खामोश रहा. वह 20 के कुल स्कोर पर कागिसो रबादा की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे. लेकिन इसके बाद कप्तान और धवन ने टीम को शुरुआती झटके से उबारा. दोनों ने पिछले मैच की ही तरह इस मैच में मेजबान टीम के गेंदबाजों को आसानी से खेला. हालांकि अंत में भारतीय मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाया और टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

W, W, W, W... लगातार 4 विकेट, 'डबल हैट्रिक' से भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास
W, W, W, W... लगातार 4 विकेट, 'डबल हैट्रिक' से भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
वैभव सूर्यवंशी बने टी20 के कप्तान, 15 साल की उम्र में मिली कमान; BCA का बड़ा फैसला 
वैभव सूर्यवंशी बने टी20 के कप्तान, 15 साल की उम्र में मिली कमान
सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? फ्री में यहां देखें लाइव
सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? फ्री में यहां देखें लाइव

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
4 साल की नौकरी से 6 साल की सेवा तक पहुंची अग्निपथ योजना, क्या खत्म होगा पुराना सिस्टम?
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
'मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए, बहस के लिए मनाइए', अमित शाह का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी का तंज
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट
2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म की OTT रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'हनुमान अंश'
धनतेरस पर 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, जानें कब-कहां देख सकते हैं फिल्म
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
18 महीने की मासूम हथिनी 'माया' के देवदूत बने अनंत अंबानी, केरल से वनतारा किया एयरलिफ्ट
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिए ये नए आदेश
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को 'ईठा' से होगी 'मातृभूमि' की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Embed widget