एक्सप्लोरर

अफरीदी के कश्मीर वाले बयान पर भारतीय क्रिकेटर्स का हमला, कहा- 'कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा'

शाहिद अफरीदी के कश्मीर वाले बयान पर अब टीम इंडिया के क्रिकेटर्स जमकर भड़क चुके हैं. इस लिस्ट में पहले जहां गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह शामिल थे तो वहीं अब इस लिस्ट में शिखर धवन का भी नाम शामिल हो चुका है. धवन ने अफरीदी को जमकर लताड़ लगाई है.

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन भी अब उस सूची में शामिल हो गए हैं जहां पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अफरीदी के कश्मीर वाले बयान को लेकर हमला बोला है. धवन ने अफरीदी पर निशाना साधा है और ट्वीट भी किया है. पीओके के एक गांव में लोगों के बीच ज़हर उगलने और उन्हें उकसाने के लिए अफरीदी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को कश्मीर घाटी में एक बड़ी ताकत को तैनात करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए इस वीडियो में सुना जा सकता है. धवन से पहले युवराज सिंह, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर अफरीदी के बयान की आलोचना कर चुके हैं.

धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस वक्त जब सारी दुनिया कोरोना से लड़ रही है उस वक्त भी तुमको कश्मीर की पड़ी है. कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा. चाहे 22 करोड़ ले आओ हमारा एक सवा लाख के बराबर है. बाकी गिनती अपने आप कर लेना."

अफरीदी को लेकर आलोचनाओं का दौरा शुरू हो गया. हरभजन और युवराज ने अफरीदी से सभी तरह के संबंध तोड़ने की बात तक कह दी.

युवराज ने ट्वीट किया, "अफरीदी के हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान से बेहद निराश हूं. एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते जो भारत के लिए खेला हो, मैं इस तरह के शब्द स्वीकार नहीं कर सकता. मैंने वो अपील आपके (अफरीदी के) कहने पर इंसानियत के नाते की थी, लेकिन अब दोबारा नहीं."

हरभजन और युवराज ने हाल में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए शाहिद अफरीदी फाउंडेशन में दान देने की लोगों से अपील की थी. हरभजन ने भी अफरीदी के बयान पर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि वह अब पाकिस्तान खिलाड़ी से कोई संबंध नहीं रखेंगे.

स्टार ऑफ स्पिनर ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने (अफरीदी) हमें अपनी चैरिटी की मदद के लिए कहा. ऐसे में, हमने इसे मानवता के लिए और कोरोनावायरस के कारण पीड़ित लोगों के लिए मदद किया था."

हरभजन ने आगे कहा, "ये एक बीमार आदमी है जो हमारे देश के बारे में ऐसा सोचता है. मुझे बस इतना कहना है कि शाहिद अफरीदी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. अफरीदी को अपने देश पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और अपनी सीमा में रहना चाहिए. मुझे केवल इतना ही कहना है कि हमारे देश के खिलाफ उसने जो भी बोला वो बर्दाश्त के बाहर है और मैं आज से उसके साथ सभी रिश्ते तोड़ता हूं."

उन्होंने कहा, "मैं इस देश में पैदा हुआ हूं और इसी देश में मरूंगा. मैं 20 साल से भी अधिक समय तक इस देश के लिए खेला हूं और इसके लिए मैच जीते हैं. किसी को भी मेरे देश के खिलाफ कुछ कहने का हक नहीं है." भज्जी ने आगे कहा कि, मैं सरदार हूं और सरदार देश के लिए जान देता है। ट्विटर पर जो आप गाली देते हैं तो पहले ये सोच लो कि मैं भी किसी मां का बेटा और बहन का भाई हूं। इस देश के लिए जब जरुरत होगी जान देने की तो बता देना शहीद होने के लिए हाजिर रहूंगा. Coronavirus lockdown,Coronavirus outbreak,Coronavirus Pandemic,COVID-19,Cricket,Rahul Dravid,Sports

गंभीर ने भी रविवार को ट्विटर पर कहा, "पाकिस्तान के पास सात लाख की फोर्स है जिसका समर्थन 20 करोड़ लोग करते हैं, यह कहना है '16 साल के' अफरीदी का. फिर भी कश्मीर के लिए 70 सालों से भीख मांग रहे हैं. अफरीदी, इमरान और बाजवा जैसे जोकर भारत और प्रधानमंत्री के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान के लोगों के लिए कयामत के दिन तक कश्मीर नहीं ले सकते. बांग्लादेश याद है?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SAFF Championship: भारत की दमदार जीत, पाकिस्तान को 3-2 से चटाई धूल
भारत की दमदार जीत, पाकिस्तान को 3-2 से चटाई धूल
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का एलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का एलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget