एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शफाक पर लगाया 6 साल का बैन, APLT20, BPL में भ्रष्टाचार के थे आरोप

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी. एसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि शफाक पर जो आरोप लगे हैं वो अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल)-2018 और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल)-2019 को लेकर हैं.

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज शफीकउल्लाह शफाक को एसीबी यानी की अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से 6 साल का बैन लगा दिया है. विकेटकीपर बल्लेबाज ने एपीएलटी 20 और बांग्लादेश लीग (बीपीएल) के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार की थी. एसीबी ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी. एसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है कि शफाक पर जो आरोप लगे हैं वो अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल)-2018 और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल)-2019 को लेकर हैं.

एसीबी के सीनियर भ्रष्टाचार रोधी मैनेजर सैयद अनवर साह कुरैशी ने कहा, "यह काफी गंभीर आरोप हैं जहां एक राष्ट्रीय खिलाड़ी एपीएल टी-20 लीग-2018 के मैच में भ्रष्टाचार में शामिल है. खिलाड़ी ने एक और अन्य लीग-बीपीएल-2019 में अपनी टीम के एक और साथी को इसमें शामिल करने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हुए थे."

कुरैशी ने कहा कि, "यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो समझते हैं कि क्रिकेट को लेकर उनकी गैरकानूनी गतिविधियां एसीबी की एसीयू के सामने नहीं आएंगी. हमारी पहुंच उनकी सोच से आगे है."

एसीबी ने आगे कहा कि, शफाक पर अनुच्छेद 2.1.1 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था, जो सीधे तौर पर "किसी भी तरह से फिक्सिंग या विरोधाभास करने या अनुचित तरीके से प्रभावित करने, या किसी भी तरह से किसी भी समझौते या किसी भी पक्ष को ठीक करने या नियंत्रित करने के लिए एक पार्टी होने" से संबंधित है.

30 साल के शफाक 24 वनडे और 46 टी20 खेल चुके हैं. उनक आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच सितंबर, 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 मैच था. "संहिता के प्रावधानों के तहत, शफाक ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को स्वीकार करने का फैसला किया और भ्रष्टाचार विरोधी सुनवाई में एसीबी के जरिए लगाए गए बैन पर सहमति व्यक्त की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget