एक्सप्लोरर

IPL 12: विराट कोहली की टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से डेल स्टेन टूर्नामेंट से बाहर हुए

IPL 12: गौर करने वाली बात है कि स्टेन को बोली में किसी टीम ने नहीं खरीदा था.

IPL 12: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को एक और बड़ा झटका लगा है. कंधे की चोट की वजह से तेज गेंदबाज डेल स्टेन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

बता दें कि स्टेन को बेंगलोर ने चोटिल नाथन कोल्टर नाइल की जगह टीम में शामिल किया था. स्टेन बेंगलोर के लिए सिर्फ दो मैच ही खेल पाए जिसमें उन्होंने चार विकेट लिए. बेंगलोर के चेयरमैन संजीव चुरीवाला ने एक बयान में कहा, "स्टेन को कंधे में चोट है. उन्हें आराम की जरूरत है. उनकी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए वह आईपीएल के मौजूदा सीजन में बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे."

उन्होंने कहा, "उनकी मौजूदगी से टीम को काफी मदद मिली. वह टीम में जिस तरह का जुनून लेकर आए उसके लिए हम उनके शुक्रगुजार हैं. टीम को उनकी कमी खलेगी. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं." स्टेन को दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किया गया है. इस लिहाज से उन्हें अपनी चोट के जल्दी ठीक होने की उम्मीद होगी.

वहीं बात अगर आरसीबी की करें तो इस सीजन में शुरुआती मैच हारने की वजह से वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हालांकि आरसीबी अपने पिछले तीन मैच जीतने में कामयाब हुई है और इसका फायदा उसे प्वाइंट्स टेबल में भी मिला है. इस वक्त आरसीबी प्लाइंट्स टेबल में राजस्थान के एक पायदान ऊपर सातवें नंबर पर है. आरसीबी को टूर्नामेंट में अभी तीन मैच और खेलने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग
शतक और '5 विकेट हॉल', सरफराज के बाद छोटे भाई मुशीर खान ने रणजी में उगली आग

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget