एक्सप्लोरर

सीरीज़ हारने के बावजूद वापसी करने पर ऑस्ट्रेलिया की निगाहें

सीरीज़ हारने के बावजूद वापसी करने पर ऑस्ट्रेलिया की निगाहें
बेंगलुरू: वनडे सीरीज भले ही उनके हाथों से निकल गयी हो लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड वार्नर ने आज कहा कि उनकी टीम भारत के खिलाफ वापसी करने की कोशिश करना नहीं छोड़ेगी और आगामी एशेज से पहले लय में आना चाहेगी. मौजूदा विश्व चैम्पियन को मेजबानों के हाथों शुरूआती तीन मैचों में हार से पांच मैचों की सीरीज गंवानी पड़ी. लेकिन स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली टीम अंतिम दो वनडे और फिर तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एशेज से पहले प्रभावित करना चाहेगी जो 23 नवंबर से ब्रिसबेन में शुरू हो रही है. वार्नर ने कल यहां होने वाले चौथे वनडे की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘सीरीज हारना निराशाजनक है क्योंकि हम अपने देश के लिये खेलते हैं और हम यही करना पसंद करते हैं जिसमें हमें बहुत मजा आता है. सम्मान दाव पर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से इसके बाद हमें तीन टी20 मैच भी खेलने हैं. और हम इसमें अच्छा करने की कोशिश करेंगे. हमें बचे हुए वनडे मुकाबलों और टी20 मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ताकि एशेज से पहले हम लय में आ सकें. ’’ इस गंवायी श्रृंखला के बारे में वार्नर ने कहा कि मेहमान टीम को इस बार भारत में परिस्थितियों से सांमजस्य बिठाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘अपनी बात करूं तो यह भारत में पहली वनडे सीरीज है. इसलिये पहली बार यहां आकर दो नयी सफेद गेंद से वनडे खेलना बहुत अलग था. पहले दो मैच काफी अलग रहे. ’’ वार्नर ने कहा, ‘‘कोलकाता में गेंद स्विंग कर रही थी. सफेद गेंद के हिसाब से देखा जाये तो यह मेरे लिये शायद सबसे कठिन हालात थे. यह इंग्लैंड में जो स्विंग करती है, उससे ज्यादा स्विंग कर रही थी. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप परिस्थितियों के हिसाब से अपना खेल बदलते हो. पिछला मैच शायद पारंपरिक तरीके से खेला गया था. वहां गेंद इतनी स्विंग नहीं कर रही थी. विकेट बल्लेबाजी के लिये अच्छा था और मैंने इसका फायदा उठाया. ’’ वार्नर कल अपना 100वां वनडे खेलेंगे जबकि कप्तान स्टीव स्मिथ ने मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी. उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिये और मेरे परिवार के लिये शानदार उपलब्धि है. मैं आज जो कुछ भी हूं, मुझे उस पर गर्व है. एमसीजी में 90,000 लोगों के सामने टी20 खेलकर और वनडे प्रारूप में दो मैचों में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने के बाद, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां इतनी तेजी से पहुंच जाऊंगा. लेकिन मैंने अपने करियर के शुरूआती चरण में काफी कुछ सीखा है.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम
फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम
'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget