एक्सप्लोरर

US Open 2020: सेरेना रिकॉर्ड 12वीं बार यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में, सोफिया का सफर खत्म

US Open 2020: यूएस ओपन खिताब जीतने की दावेदार सोफिया प्री-क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई हैं. सेरेना ने रिकॉर्ड 12वीं बार यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

US Open 2020: यूएस ओपन में अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया सकारी के खिलाफ तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में जीत दर्ज की. इस जीत के साथ सेरेना लगातार 12वीं बार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.

खाली पड़े आर्थर ऐस स्टेडियम में तीसरी वरीयता प्राप्त सेरेना ने खुद ही अपना उत्साह बढ़ाया और यूनान की 15वीं वरीय सकारी को 6-3, 6-7 (6), 6-3 से हराने में सफल रही. सकारी ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में सेरेना को पराजित किया था.

सेरेना मैच के दौरान जोर जोर से बोलकर खुद का हौसला बढ़ाती रही. उन्होंने इस बारे में कहा, ''मुझे लगता है कि दर्शक हों या नहीं मैं काफी बोलती हूं. मैं बेहद जुनूनी हूं. यह मेरा काम है. मैं इस तरह से खुद का हौसला बढ़ाती हूं. मैं कोर्ट पर अपना सब कुछ झोंक देती हूं.''

इस महीने के आखिर में 39 वर्ष की होने वाली सेरेना सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये बुल्गारिया की गैरवरीयता प्राप्त स्वेताना पिरिनकोवा से भिड़ेगी. बच्चे के जन्म के कारण तीन साल तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाली 32 वर्षीय पिरिनकोवा ने एलिज कोर्नेट पर 6-4, 7-6 (5), 6-3 से जीत दर्ज की.

दूसरी वरीयता प्राप्त सोफिया का सफर समाप्त

अमेरिका की दूसरी वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन हालांकि चौथे दौर से आगे नहीं बढ़ पायी. बेल्जियम की 16वीं वरीय एलिस मर्टेन्स ने उन्हें सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया. इस तरह से केनिन का लगातार दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना भी टूट गया. केनिन ने इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था.

मर्टेन्स का सामना गैरवरीय विक्टोरिया अजारेंका से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की 20वीं वरीय कारोलिना मुचोवा को 5-7, 6-1, 6-4 से हराया. अजारेंका की यह लगातार नौवीं जीत है. उन्होंने इससे पहले वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में खिताब जीता था जो न्यूयार्क में ही जैव सुरक्षित वातावरण में खेला गया था.

युवराज सिंह मैदान पर वापसी के लिए तैयार, इस विदेशी लीग में घुमाएंगे बल्ला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
CWG के छठे दिन कितने मेडल जीता भारत, टैली में कहां; जानें
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं, करना पड़ता है', किससे बोले हरभजन सिंह
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए
हरजिंदर और गुलवीर को रजत, मुक्केबाजों ने तीन और पदक पक्के किए

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget