एक्सप्लोरर

नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में पहली बार भिड़ेंगी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू

ओलंपिक मेडल विजेता साइना नेहवाल और पीवी सिंधू पहली बार किसी फाइनल मुकाबले में एक दूसरे के आमने सामने होगीं. सीनियर बैडमिंटन नेशनल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर दोनों स्टार खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

नागपुर: ओलंपिक मेडल विजेता साइना नेहवाल और पीवी सिंधू पहली बार सीनियर बैडमिंटन नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में एक दूसरे भिड़ेंगी. दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी साइना को पांचवीं वरीय अनुरा प्रभुदेसाई को 21-11 21-10 से हराने में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा. दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू को हालांकि रुतविका शिवानी ने कड़ी चुनौती दी और शीर्ष वरीय खिलाड़ी को सेमीफाइनल में 17-21, 21-15, 21-11 की जीत के दौरान कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

पुरुष सिंगल्स के फाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और जाइंट किलर एचएस प्रणय खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगे.

दूसरे वरीय प्रणय ने शुभंकर डे को 21-14 21-17 से हराया जबकि शीर्ष वरीय श्रीकांत ने उभरते हुए खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 21-16 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. कल होने वाला फाइनल एक हफ्ते से कुछ समय पूर्व हुए फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल की ही तरह होगा जहां इन दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था.

साइना बनाम सिंधू के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि करने के बाद से ही इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच फाइनल की उम्मीद की जा रही थी.

साइना ने 2006 और 2007 में लगातार दो खिताब जीतने के बाद से सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था जबकि सिंधू भी 2011 और 2013 मे खिताब जीतने के बाद से इस टूर्नामेंट में नहीं खेली थी.

मिक्स डबल के फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी का सामना प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा. सात्विकसाईराज और अश्विनी की जोड़ी ने सेमीफाइनल में संयम शुक्ला और संयोगिता घोरपड़े की जोड़ी के पहले गेम में ही मैच से हटने पर फाइनल में प्रवेश किया.

प्रणव और सिक्की को हालांकि एक घंटे से अधिक समय तक चले सेमीफाइनल में एल्विन फ्रांसिस और अपर्णा बालन की जोड़ी को 21-16 22-24 21-8 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा. महिला युगल फाइनल में सिक्की और अश्विनी की शीर्ष वरीय जोड़ी की भिड़ंत संयोगिता और प्राजक्ता सावंत की जोड़ी से होगी.

शीर्ष वरीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में अपर्णा और श्रुति केपी को 21-10 21-14 से हराया जबकि संयोगिता और प्रजक्ता ने रुतापर्णा पांडा और मिथुला यूके की जोड़ी को 18-21 21-12 21-16 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया.

इस साल बुल्गारिया ओपन का खिताब जीतने वाले 16 साल के लक्ष्य ने जज्बा दिखाया लेकिन नियंत्रण की कमी के कारण अनुभवी श्रीकांत को टक्कर नहीं दे पाए. पिछले साल सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने उत्तराखंड के लक्ष्य ने पहले गेम में 7-6 और फिर 10-9 की बढ़त बनाई लेकिन ब्रेक के समय वह 10-11 से पीछे थे. ब्रेक के बाद श्रीकांत ने धीरे धीरे बढ़त को बढ़ाया और फिर आसानी से गेम जीत लिया.

दूसरे गेम में श्रीकांत शुरू में नियंत्रण में दिखे और समय 12-7 से आगे थे. लक्ष्य ने हालांकि इसके बाद लगातार सात अंक जुटाते हुए 14-12 की बढ़त बना ली. श्रीकांत ने हालांकि इसके बाद वापसी करते हुए गेम और मैच जीत लिया.

श्रीकांत और प्रणय के बीच फाइनल में एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है. दोनों के बीच अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में चार मुकाबले हुए हैं जिसमें श्रीकांत ने पिछले तीन में जीत दर्ज की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget