एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान आज, चौथे नंबर के लिए हो रही माथापच्ची

World Cup 2019: पंत और कार्तिक में से किसी एक के ही टीम में शामिल किए जाने की संभावना है.

World Cup 2019: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यों की टीम का चयन करेगा. एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति मुंबई में होने वाली बैठक के बाद खिलाड़ियों के नाम की घोषणा करेगी. आईसीसी ने खिलाड़ियों को चयन करने के लिए सभी देशों के बोर्ड को 23 अप्रैल तक का समय दिया है.

चयनकर्ताओं के सामने तीन ऐसे क्षेत्र होंगे जिसका कि वह हल निकालना चाहेंगे. इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा का विष्य नंबर-4 का स्थान है. दूसरा ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से कौन विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प होगा. इसके अलावा कौन चौथा अतिरिक्त तेज गेंदबाज होगा.

विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नंबर-4 के स्थान के लिए अंबाती रायडू, लोकेश राहुल और अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर को लेकर काफी बाते की जा रही है. ऐसा भी हो सकता है कि टीम प्रबंधन विजय शंकर को नंबर चार उतार सकता है और राहुल को उनके विकल्प के तौर पर टीम में रख सकते हैं.

राहुल भी हो सकते हैं टीम का हिस्सा

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि राहुल किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और आईपीएल में उनके हालिया फॉर्म को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने केरल के बल्लेबाज संजू सैमसन का नंबर चार के लिए समर्थन किया है.

निदास ट्रॉफी के बाद टीम प्रबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राहुल को तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में प्राथमिकता दी जाएगी. वह केवल सलामी बल्लेबाज के बैक-अप के रूप में टीम में आएंगे न कि चार नंबर के बल्लेबाज के रूप में.

बाकी बल्लेबाजों शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने के लिए होंगे. उसके बाद कप्तान विराट कोहली,महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव हैं. हार्दिक पांड्या हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में फिट बैठते हैं और उन्हें फिनिशर के रूप में भी देखा जाएगा.

पंत को मिल सकता है मौका

नंबर-4 के अलावा टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान को भी चयनकर्ताओं को हल करने की जरूरत है. चयनकर्ताओं को यह तय करना होगा कि उन्हें दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत में से किसे धोनी के विकल्प के रूप में चुनना है.

पंत को एक्स-फैक्टर के रूप में देखा जाता है, जिन्हें तेज तर्रार पारी के लिए जाना जाता है. वहीं कार्तिक को एक अनुभवी बल्लेबाज माना जाता है और जो विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शांत रहने में सक्षम हैं.

चौथे तेज गेंदबाज को लेकर सवालिया निशान

टीम में इस समय कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के रूप में दो प्रमुख स्पिनर हैं जबकि तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का स्थान पक्का माना जा रहा है.

लेकिन सवाल यह भी है कि क्या टीम को चौथे तेज गेंदबाज की जरूरत है. टीम प्रबंधन का मानना है कि तीन तेज गेंदबाज ही बहुत है और हार्दिक पांड्या चौथे गेंदबाज का काम कर सकते हैं.

यदि टीम को अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत पड़ती है तो नवदीप सैनी छूपे रुस्तम साबित हो सकते हैं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि रवींद्र जडेजा रेस में सबसे आगे हैं.

हालांकि, कप्तान और प्रसाद दोनों पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि आईपीएल में खिलाड़ियो के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप के लिए टीम का चयन नहीं किया जाएगा. लेकिन सूत्रों का कहना है कि चयनकर्ताओं के लिए राहुल और पंत जैसे अन्य खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget