एक्सप्लोरर

सहवाग ने बताया अगर धोनी होते, तो बुमराह नहीं ये गेंदबाज़ कराता सुपर ओवर

वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि अगर इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी होते तो वो क्या करते? सहवाग (sehwag) ने कहा कि धोनी (dhoni) सुपर ओवर (Super Over) में बुमराह से कभी भी गेंदबाज़ी नहीं करवाते.

नई दिल्ली. भारत और न्यूज़ीलैंड (ind vs nz) के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार जीत दर्ज़ की. इस जीत के बाद अब टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज़ में 3-0 से आगे है. भारत की इस जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने बताया कि अगर इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) होते तो वो क्या करते. सहवाग (sehwag) ने कहा कि धोनी (dhoni) सुपर ओवर (Super Over) में बुमराह से कभी भी गेंदबाज़ी नहीं करवाते. इसके साथ ही साथ टीम इंडिया के पूर्व ओपनर ने ये भी बताया कि ऐसी स्थिति में धोनी एक तेज़ गेंदबाज़ की जगह स्पिनर की ओर जाते और ऐसे में वो रवींद्र जडेजा (Ravinder Jadeja) से गेंदबाजी करवाते.

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)ने कहा, 'तीसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह का दिन नहीं था. अगर एमएस धोनी (MS Dhoni) होते तो वो बुमराह से गेंदबाजी नहीं कराते. ये मैं गारंटी देता हूं. जब एक आदमी का दिन खराब होता है तो फिर वो बचने को देखता है. हालांकि बुमराह ने गेंदबाजी की, लेकिन कहीं ना कहीं बुमराह को खुद पता होगा कि जो वो गेंद फेंकना चाहते हैं वो उसे नहीं डाल पा रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि बुमराह अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उनका दिन खराब था.'

बुमराह ने 4 ओवरों में 45 रन लुटाए 

हैमिल्टन टी20 में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने टी20 करियर का सबसे खराब प्रदर्शन किया. बुमराह ने 4 ओवरों में 45 रन लुटाए और उसके बाद सुपरओवर में इस गेंदबाज ने 17 रन दे दिये. सुपरओवर में बुमराह एक भी यॉर्कर नहीं फेंक सके, जिसका फायदा न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन और मार्टिन गप्टिल ने उठाया.

धोनी जडेजा से कराते बॉलिंग- सहवाग

सहवाग ने आगे कहा, 'मैं ये गारंटी के साथ कह सकता हूं कि अगर एमएस धोनी (MS Dhoni) कप्तान होते तो जडेजा से सुपरओवर कराते. धोनी जडेजा को एक ही बात कहते कि आगे गेंद नहीं फेंकनी है, उसे बल्लेबाज से दूर रखना है. मुझे लगता है जडेजा 16 क्या 6 रन भी नहीं देते.'

रोहित शर्मा ने भी मैच के बाद कहा कि टीम इंडिया के बीच बुमराह को सुपरओवर कराने के मुद्दे पर असमंजस था. रोहित ने कहा, 'सुपरओवर में आप योजना नहीं बना सकते कि क्या करना है. आप अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनते हैं. जहां तक गेंदबाजी की बात है तो जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हमारे सबसे अहम खिलाड़ियों में से हैं. कोई विकल्प नहीं था, लेकिन इस बात को लेकर थोड़ा असमंजस था कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से सुपरओवर कराया जाए या फिर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से. मगर अंत में आपको ऐसे किसी खिलाड़ी के साथ जाना होता है जो नियमित रूप से यॉर्कर और धीमी गति की गेंदें डाल सकता हो. हमने ऐसा ही किया.'

यह भी पढ़ें-

तीसरे टी-20 मैच में हार के बाद विलियमसन को आई विश्व कप 2019 के फाइनल मुकाबले की याद!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
CWG 2026 के पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, दिया ये संदेश
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget