एक्सप्लोरर

खेल रत्न सरदार सिंह टीम से बाहर, खत्म हुआ करियर ?

अपने बेहतरीन खेल के लिए 2017 में खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले सरदार को बाहर किया जाना हैरानी का सबब रहा

नई दिल्ली: भारत के अनुभवी मिडफील्डर सरदार सिंह को अगले महीने भुवनेश्वर में होने वाले हॉकी विश्व लीग फाइनल टीम से बाहर कर दिया गया है. जबकि रूपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा ने फिट होकर टीम में वापसी की है.

अपने बेहतरीन खेल के लिए 2017 में खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले सरदार को बाहर किया जाना हैरानी का सबब रहा जो ढाका में पिछले महीने एशिया कप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य थे. इसे पूर्व कप्तान के सुनहरे कैरियर के अंत की तरह देखा जा रहा है.

एशिया कप में सरदार ने मिडफील्ड में प्लेमेकर की भूमिका निभाने की बजाय युवा कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ डिफेंडर के रूप में खेला था. हॉकी विश्व लीग फाइनल से उन्हें बाहर किए जाने का मतलब है कि वह नए कोच शोर्ड मारिन की रणनीति में फिट नहीं बैठते. मारिन ने एशिया कप से ठीक पहले रोलेंट ओल्टमेंस को बाहर किये जाने के बाद टीम की कमान संभाली थी.

रूपिंदर और लाकड़ा की वापसी से भारतीय डिफेंस को मजबूती मिलेगी. रूपिंदर मांसपेशी की चोट के कारण पांच महीने बाहर रहने के बाद टीम में लौटे हैं जबकि घुटने की चोट के कारण रियो ओलंपिक से बाहर रहे लाकड़ा टीम में आते जाते रहते हैं.

रूपिंदर ने भारत के लिए आखिरी बार हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल से पहले यूरोप दौरे पर खेला था. वहीं लाकड़ा एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे. वह दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में चार देशों के टूर्नामेंट में भी टीम में शामिल थे. इसके बाद से उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए बाहर रखा गया.

हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने मनप्रीत सिंह को कप्तान बरकरार रखा है जबकि चिंगलेनसना सिंह उपकप्तान होंगे. पी आर श्रीजेश अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं लिहाजा गोलकीपिंग का जिम्मा आकाश चिकते और सूरज करकेरा पर होगा. मिडफील्ड में एस के उथप्पा, कोथाजीत सिंह और सुमित के अलावा मनप्रीत और चिंगलेनसना होंगें.

जूनियर विश्व कप स्टार हरमनप्रीत सिंह, वरूण और दिप्सन टिर्की को यूरोप और एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है. ओडिशा के अमित रोहिदास ने भी टीम में वापसी की है.

भारत के पास एस वी सुनील, आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह जैसे अनुभवी फॉरवर्ड हैं. ललित उपाध्याय और मनदीप सिंह ने भी एशिया कप से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी की है.

भारत को पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और जर्मनी के साथ रखा गया है. भारत को गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच खेलना है.

कोच मारिन ने कहा ,‘‘यह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है. युवाओं को शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव मिलेगा. हमें हर मैच फाइनल की तरह खेलना होगा और गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी.’’

टीम :- गोलकीपर :- आकाश चिकते, सूरज करकेरा डिफेंडर :- हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, दिप्सन टिर्की, वरूण कुमार, रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा मिडफील्डर :- मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसना सिंह, एस के उथप्पा, सुमित, कोथाजीत सिंह फारवर्ड:- एस वी सुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget