एक्सप्लोरर

सानिया मिर्ज़ा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए 14 फरवरी को बताया 'काला दिवस'

पुलवामा हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने की वजह से ट्रोलर्स के लगातार हमले के बाद सानिया मिर्ज़ा ने एक लंबी पोस्ट लिखकर इस हमले पर अपनी बात रखी है.

14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी में हमले में भारत ने अपने 40 जवान खो दिए. इस हमले के बाद देशभर में गुस्सा और रोष है. जिसे लेकर खेल जगत की भी कई हस्तियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. लेकिन भारतीय टेनिस की स्टार सानिया मिर्ज़ा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया. ट्रोलर्स के लगातार हमले के बाद सानिया मिर्ज़ा ने एक लंबी पोस्ट लिखकर इस हमले पर अपनी बात रखी है. साथ ही साथ उन्होंने उन ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया है जो ऐसे मुश्किल वक्त में देश के अंदर ही फूट डालने का काम कर रहे हैं. सानिया ने अपने पोस्ट की शुरुआत में लिखा हम एक साथ हैं और कहा, ''ये पोस्ट उन लोगों के लिए जो ये सोचते हैं कि हमें बतौर सेलेब्रिटी हमले का विरोध करना चाहिए और उसके बारे में ट्वीट, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर लिखना चाहिए जिससे ये साबित हो कि हम देशभक्त हैं और अपने देश की चिंता करते हैं. क्यों? इसलिए कि हम सेलेब्स हैं और आपमें से कुछ लोग जो खुद से हताश हैं और उन्हें टार्गेट करने के लिए कोई चाहिए, इसलिए वो लोग बस नफरत फैलाने के लिए मौके की तलाश में रहते हैं.'' सानिया ने आगे लिखा, ''मुझे सार्वजनिक तौर पर या बाहर आकर छत पर चढ़कर या फिर सोशल मीडिया पर चिल्लाकर इस हमले का विरोध दर्ज कराने की ज़रूरत नहीं है और ये बताने की ज़रूरत नहीं है कि मैं आतंकवाद या उसे फैलाने वालों के खिलाफ हूं. जो सही व्यक्ति होगा वो आतंकवाद का विरोध करेगा और अगर ऐसा नहीं है तो फिर उसके साथ ज़रूर कुछ परेशानी है.'' सानिया ने इस दिन को भारतीय इतिहास का एक काला दिन बताया और कहा, ''14 फरवरी भारतीय इतिहास में एक काला दिन है और मैं आशा करती हूं कि फिर हमें कभी भी ऐसा ना देखना पड़े. कितनी भी संवेदनाएं इस दिन को बेहतर नहीं बना सकती. उस दिन को भुलाया नहीं जा सकता और ना ही कभी भुलाया जाएगा. लेकिन फिर भी मैं अमन के लिए दुआ करूंगी और आपको भी ऐसा करना चाहिए. गुस्सा सिर्फ तब तक ही अच्छा होता है जब तक उससे कुछ उत्पाद ना हो.'' वहीं उन्होंने ट्रोलर्स से कहा, ''आपको दूसरे लोगों को ट्रोल करने से कुछ हासिल नहीं होगा. इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई स्थान नहीं है और ना ही कभी हो सकता है. देश के लिए कुछ करने की कोशिश कीजिए ना कि इससे लोगों को जज कीजिए कि उन्होंने इस घटना पर सोशल मीडिया में कोई पोस्ट किया है या नहीं.'' सानिया बोलीं, ''आप लोग अपना सहयोग करें और मैं वो कर रही हूं जो सोशल मीडिया पर बिना ऐलान किए मुझे करना है. प्रार्थना और शांति'' आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सानिया मिर्ज़ा को बहुत अधिक निशाने पर इसलिए भी लिया गया क्योंकि उनकी शादी पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक से हुई है. सानिया भारत की सफलतम टेनिस प्लेयर्स में से एक हैं. उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए 2004 में अर्जुन, 2006 में पद्मश्रि, 2015 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2016 में पद्म भूषण पुरस्कार भी मिला है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला गोल्ड, मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
टी20 में नंबर-1 बनने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप; तीसरा टी20 35 रनों से जीता
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget