एक्सप्लोरर

स्मिथ और वार्नर के समर्थन में आए पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आशीष नेहरा का मानना है कि बॉल टेम्परिंग मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर पर आजीवन बैन काफी कड़ी सजा हो जाएगी. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने येलो टेप के माध्यम से गेंद से छेड़छाड़ की थी.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी आशीष नेहरा का मानना है कि बॉल टेम्परिंग मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उप-कप्तान डेविड वार्नर पर आजीवन बैन काफी कड़ी सजा हो जाएगी. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट ने येलो टेप के माध्यम से गेंद से छेड़छाड़ की थी. इस गलती को बाद में स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट ने कबूल कर लिया था और स्मिथ ने कहा था कि टीम के 'लीडरशिप ग्रुप' ने बकायदा इसके लिए योजना बनाई थी.

कबूलनामे के बाद स्मिथ और वार्नर को टेस्ट मैच के बाकी बचे दो दिनों के लिए उनके पदों से हटा दिया गया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) इस मामले में जांच कर रहा है और अब ऐसी खबरें भी हैं कि बोर्ड इन दोनों पर अजीवन प्रतिबंध लगा सकता है.

कंप्यूटर और लैपटॉप बनाने वाली कंपनी एचपी के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के प्रमुख्य प्रायोजक बनने की घोषणा के मौके पर आए नेहरा ने कहा कि स्मिथ ने गलती मान ली है और ऐसे में उन पर आजीवन बैन सहीं नहीं होगा.

नेहरा ने कार्यक्रम के बाद कहा, "मेरे हिसाब से आजीवन बैन काफी कड़ी सजा होगी, सिर्फ इन दोनों के लिए ही नहीं, किसी के लिए भी. आपने गलती की और मान ली, तो फिर इसके बाद आजीवन बैन ज्यादा कड़ी सजा होगी. आईसीसी को इन्हें अंतिम चेतावनी जरूर देनी चाहिए क्योंकि अगर आप किसी चीज को बार-बार करेंगे तो वह आदत बन जाएगी. ऐसा नहीं होना चाहिए. लेकिन, अभी जो उन्होंने कप्तानी छोड़ी और उन पर प्रतिबंध लगा है यह ठीक है. मेरी निजी राय में इससे ज्यादा कुछ और सजा सही नहीं होगी."

इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की पूरे क्रिकेट जगत में किरकिरी करा दी है. नेहरा ने कहा कि स्मिथ ने अपनी गलती मान ली है, ऐसा कर उन्होंने सही कदम उठाया है और इस बात को ध्यान में रखना चाहिए.

उन्होंने कहा, "सभी की अपनी अलग-अलग राय है. मेरा मानना है कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो आईसीसी है, जिसने उन पर कार्रवाई कर दी है. उन्होंने गलती है, लेकिन मैं स्मिथ को इस बात का श्रेय दूंगा कि उन्होंने अपनी गलती को मान लिया. ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है. जो चीज हो गई है वो हो गई है, बहुत बार पहले भी ऐसा हुआ है."

नेहरा का यह भी मानना है कि इस विवाद के बाद आईपीएल में स्मिथ और वार्नर के खेलने पर कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए.

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "स्मिथ और वार्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए जिस तरह के खिलाड़ी रहे हैं, अगर कोई आईपीएल टीम उनको हटाती है तो यह अच्छा नहीं होगा. मेरा मानना है कि जो हो गया सो हो गया अब आगे बढ़ना चाहिए. उनको कप्तान बनाना या न बनाना यह उनकी फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है, लेकिन मैं नहीं समझता कि उन्हें टीम से बाहर करना चाहिए."

उन्होंने कहा, "उन्होंने गलती की है तो उन्होंने कप्तानी और उप-कप्तानी छोड़ दी. मुझे नहीं लगता कि आईपीएल पर इस विवाद से फर्क पड़ेगा. अगर वो कप्तान के तौर पर नहीं भी खेलते हैं तब भी वह अपनी टीमों को बड़ा फायदा पहुंचाएंगे."

नेहरा का हालांकि मानना है कि किसी भी टीम को सीमाओं में रहकर और नियमों के दायरे में रहकर क्रिकेट खेलनी चाहिए और आईसीसी के नियमों का पालन करना चाहिए.

उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई हमेशा से हार्ड क्रिकेट खेलना चाहते हैं, लेकिन सीमा से आगे चले जाने यह अच्छी बात नहीं है. अगर आप आईसीसी की सीमाओं में रहकर कुछ करते हैं, तो चाहे वो स्लेजिंग क्यों न हो, तो चलता है. अगर आप दायरे में रहकर कर रहे हैं तो कोई परेशानी नहीं है, लेकिन सीमाओं को नहीं लांघना चाहिए."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
महिला हॉकी वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स से हारा भारत, ट्रॉफी का टूटा सपना?
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget