एक्सप्लोरर

सचिन तेंदुलकर ने पुरुषों को दिया खास संदेश, कहा, रोने में शर्म जैसी कोई बात नहीं

क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन ने कहा है कि पुरुषों को रोने में शर्म जैसी कोई बात नहीं महसूस करना चाहिए.

नई दिल्ली: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 'इंटरनेशनल मेंस वीक' के अवसर पर सभी लड़कों और पुरुषों के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पुरुषों से मजबूत बनने के लिए भावनाओं का खुलकर इजहार करने का अनुरोध किया और कहा कि पुरुषों को अगर रोना आए तो रोना चाहिए. पुरुषों के लिए ऐसा करना सही है। सचिन ने अपने करियर में पहली बार पुरुषों और युवा लड़कों के लिए एक खुला पत्र लिखा है.

सचिन ने अपने इस पत्र में कहा कि पुरुषों को अपनी भावनाओं को छिपाना नहीं चाहिए और मुश्किल पलों में यदि वे भावुक हो जाएं तो अपने आंसुओं को बहने दें. सचिन ने पत्र में लिखा, "आप जल्द ही पति, पिता, भाई, दोस्त, मेंटर और अध्यापक बनेंगे. आपको उदाहरण तय करने होंगे. आपको मजबूत और साहसी बनना होगा."

सचिन ने कहा, "आपके जीवन में ऐसे पल आएंगे, जब आपको डर, संदेह और परेशानियों का अनुभव होगा. वह समय भी आएगा जब आप विफल होंगे और आपको रोने का मन करेगा."

दिग्गज बल्लेबाज ने आगे लिखा, "यकीनन ऐसे समय में आप अपने आंसुओं को रोक लेंगे और मजबूत दिखाने का प्रयास करेंगे, क्येंकि पुरुष ऐसा ही करते हैं. पुरुषों को इसी तरह बड़ा किया जाता है कि पुरुष कभी रोते नहीं. रोने से पुरुष कमजोर होते हैं. मैं भी यही सोचते हुए बड़ा हुआ था। लेकिन, मैं गलत था."

सचिन ने कहा, "मैं अपने जीवन में कभी भी 16 नवंबर 2013 की तारीख को भूल नहीं सकता. मेरे लिए उस दिन आखिरी बार पवेलियन लौटना बहुत मुश्किल था और दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था. मेरा गला रुंध गया था लेकिन फिर अचानक मेरे आंसू दुनिया के सामने बह निकले और हैरानी की बात है कि उसके बाद मैंने शांति महसूस की. अपने आंसुओं को दिखाना कोई शर्म की बात नहीं है. अपने व्यक्तित्व के एक हिस्से को क्यों छिपाना जो वास्तव में आपको मजबूत बनाता है."

यह भी पढ़ें महाराष्ट्र में पहले ढाई साल के लिए होगा शिवसेना का सीएम फिर एनसीपी को मिलेगी कमान- सूत्र जीएसटी कंपनसेशन न मिलने से पांच राज्यों की हालत ख़राब, रोज़मर्रा के खर्चे चलाने में आ रही मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने दिया 406 का लक्ष्य, आज तक भारत नहीं कर पाया चेज
3 शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने दिया 406 का लक्ष्य, आज तक भारत नहीं कर पाया चेज
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
IND vs WI 2nd ODI Live Score: वेस्टइंडीज ने इतिहास में पहली बार छुआ 400 का आंकड़ा, भारत को मिला 406 का लक्ष्य
Live: वेस्टइंडीज ने इतिहास में पहली बार छुआ 400 का आंकड़ा, भारत को मिला 406 का लक्ष्य
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने भारत के सामने जोड़े हाथ, कहा- 'मर जाएंगे हमारे लोग...',
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
उमर खालिद को HC से जमानत न मिलने पर बोले पिता, '8वीं बार था जब...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
कैंपबेल, आमिर और शाई होप... वेस्टइंडीज ने 'ट्रिपल शतक' के साथ रचा इतिहास
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget