एक्सप्लोरर

सिडनी टेस्टः भारतीय खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी से 'क्रिकेट के भगवान' भी खफा, कही ये बात

सिडनी टेस्ट मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुई नस्लीय टिप्पणी को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी कड़ी नाराजगी जताई है. इससे पहले बीसीसीआई और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी आपत्ति व्यक्त की थी.

सचिन ने ट्वीट कर लिखा, "खेल एकजुटता दिखाने के लिए खेला जाता है, बांटने के लिए नहीं." उन्होंने कहा, "क्रिकेट भेदभाव नहीं करता. बैट और बॉल उन्हें पकड़ने वाले के टैलेंट से पहचान कराते हैं." उन्होंने कहा कि जो लोग क्रिकेट को धर्म, नस्ल या राष्ट्रीयता के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी खेल के मैदान में कोई जगह नहीं है." इसके साथ ही सचिन ने सिडनी टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुए बर्ताव पर भी नाराजगी जताई.

सिराज और बुमराह पर की गई थी टिप्पणी

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तीसरे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के एक समूह ने नस्लीय टिप्पणियां करते हुए ‘ब्राउन डॉग’ और ‘बिग मंकी’ कहा. इन दर्शकों को बाद में सिडनी क्रिकेट मैदान (SCG) से बाहर कर दिया गया. इसके बाद, सिराज और जसप्रीत बुमराह को शनिवार को भी नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था, जिसकी शिकायत भारतीय टीम प्रबंधन ने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मैच रैफरी डेविड बून से की थी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिए जांच के आदेश

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ दर्शकों द्वारा नस्लीय टिप्पणी किए जाने के मामले में माफी मांगी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 दर्शकों को मैदान से बाहर भेज दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं.

ये भी पढ़ें- 

IND vs AUS: अश्विन का दावा- सिडनी में पहले भी नस्लवाद का सामना कर चुकी है भारतीय टीम

IND vs AUS: स्टीव स्मिथ का कमाल, सचिन-कैलिस और कुक जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget