एक्सप्लोरर

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई पर सचिन तेंदुलकर ने लगाई मुहर, शादी की तारीख को लेकर बड़ी खबर पढ़िए

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई पर आखिरकार सचिन तेंदुलकर ने मुहर लगा दी है. अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों की शादी की तारीख का ऐलान भी जल्द किया जा सकता है.

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आखिरकार अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबरों पर विराम लगा दिया है. लंबे समय से सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर और सानिया की सगाई के बारे में चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन तेंदुलकर परिवार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था. अब खुद मास्टर ब्लास्टर ने स्वीकार किया है कि अर्जुन और सानिया चंडोक ने सगाई कर ली है.

सचिन ने दी आधिकारिक पुष्टि

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया रेडिट पर हुए “आस्क मी एनीथिंग” सेशन में इस बात का खुलासा किया है. जब उनसे बेटे की सगाई को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हाँ, अर्जुन और सानिया की सगाई हो गई है और पूरा परिवार इसे लेकर बेहद खुश और उत्साहित हैं." बताया जा रहा है कि बीते बुधवार (13 अगस्त 2025) को अर्जुन और सानिया ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी. अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि दोनो की शादी की तारीख का ऐलान भी जल्द किया जाएगा.

कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक देश के जाने-माने कारोबारी रवि घई की पोती हैं. घई परिवार का फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल, ब्रुकलिन क्रीमरी और ग्रैविस गुड फूड्स जैसे बड़े बिजनेस से जुड़ाव है. हालांकि, सानिया ने अपनी पहचान खुद बनाई है. वे मुंबई में मिस्टर पॉज नाम से एक प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर चलाती हैं. सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के भी बेहद करीब हैं. 

क्रिकेट करियर को लेकर मेहनत में जुटे अर्जुन

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर इस समय घरेलू क्रिकेट में गोवा की ओर से खेलते हैं. साथ ही वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा भी हैं.  हालांकि IPL 2025 सीजन में उन्हें मुंबई की ओर से प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन लगातार खुद को साबित करने के लिए मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कुछ समय तक युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से भी क्रिकेट की कोचिंग ली है. माना जाता है कि अर्जुन की बल्लेबाजी क्षमता भी भविष्य में सबको चौंका सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget