एक्सप्लोरर

SA vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए कगिसो रबाडा, जानिए क्या है वजह

कागिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह 19 साल के इस युवा खिलाड़ी को टीम में मौका मिला है. जानिए क्या है पूरा मामला और कौन है ये खिलाड़ी.

SA vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुई वनडे सीरीज से ठीक पहले साउथ अफ्रीकी टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी और बताया कि रबाडा के दाएं टखने में चोट है.

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने दी जानकारी

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रबाडा के पांव का स्कैन किया गया जिसमें टखने की चोट की पुष्टि हुई है. इसी कारण मेडिकल टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. हालांकि रबाडा ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे और वहीं पर टीम का मेडिकल स्टाफ उनका इलाज करेगा.

रबाडा की जगह किसे मिला मौका?

रबाडा के बाहर होने से 19 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका की किस्मत चमक गई है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है. मफाका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में 9 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था. हालांकि पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिल पाई थी.

पहले वनडे में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

केर्न्स में खेले जा रहे पहले वनडे में साउथ अफ्रीका ने कप्तान टेंबा बावुमा की अगुवाई में टीम उतारी है. उनके साथ एडेन मार्करम और रायन रिकल्टन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. टीम में ब्रीत्ज्के, डिवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स को भी मौका मिला है. ऑलराउंडर वियान मुल्डर के अलावा गेंदबाजी विभाग में केशव महाराज, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर और लुंगी एन्गिडी शामिल हैं.

रबाडा का बाहर होना साउथ अफ्रीकी टीम के लिए निश्चित तौर पर बड़ी चिंता की बात है क्योंकि वह उनके सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक हैं. अब देखना होगा कि युवा गेंदबाज मफाका इस मौके का कितना फयादा उठा पाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 में आज 6 मेडल जीत सकता है भारत, टैली में लगाएगा छलांग
CWG 2026 में आज 6 मेडल जीत सकता है भारत, टैली में लगाएगा छलांग
एक्टर से फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ, जानें किस दिन होगा प्रोफेशनल डेब्यू!
एक्टर से फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ, जानें किस दिन होगा प्रोफेशनल डेब्यू!
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget